Followers

LPG New Rule July 2026 : 1 जुलाई से बदले एलपीजी सिलेंडर के ये 5 नियम ,बुकिंग से पहले करें चेक !

 LPG NEW RULE जुलाई 2026 से LPG से जुड़े कई अहम् नियम लागू हो गए है ,इन नए नियमो का असर करोडो गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अब सिलेंडर की डिलेवरी के लिए OTP और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड जरुरी होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभाथियों के लिए भी एक जरुरी बदलाव है इसके अलावा PNG और LPG कनेक्शन से जुड़े नियमो में भी बदलाव किये गए है ऐसे में अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है ,तो इन नए नियमो की जानकारी रखना बेहद जरुरी है। इन नियमो का ध्यान रखने पर आपको गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। 



1 जुलाई से कई फाइनेंशियल नियमो में बदलाव लागू हो गए है जिनका असर आम लोंगो की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलाव में LPG से जुड़ी नए नियम भी शामिल है सरकारी तेल कंपनिया जैसे इंडियन ,भारत गैस और HP गैस ने सिलेंडर बुकिंग ,डिलीवरी प्रोसेस और PNG से जुड़े कीच बदलाव लागू करेंगे इनका उद्देश्य लोगो को बेहतर और अधिक ट्रांसपरेंट गैस से जुड़ी सर्विसेस देना है। 

अगर आपके घर में घरेलु LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है या आप न्य गैस कनेक्शन लेने या सिलेंडर बुक करने की योजना बना रहे है ,तो इन नए नियमो की जानकारी होना बहुत जरुरी है। 1 जुलाई से हुए बदलाव से जुड़े नियमो का सीधा असर सिलेंडर की बुकिंग ,डिलीवरी और अन्य सम्बंधित सर्विसेस पर पढ़ सकता है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए यह योजना जरुरी है की 1 जुलाई से LPG से जुड़े कौंन-कौन से नए नियम लागू हो गए है। 

OTP वेरिफिकेशन की जरुरत 

अगर आप LPG सिलेंडर लेने जा रहे है ,तो आपको OTP वेरिफिकेशन करना जरुरी है। सिलेंडर की बुकिंग के बाद ग्राहक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा LPG गैस सिलेंडर की डेलीवरी के समय इस OTP को डिलिवेरी एजेंट को बताना होगा। अगर आपको बुकिंग की रिसीप्ट नहीं मिलती है तो भी सिलेंडर केवल सही OTP वेरिफिकेशन केबाद मिल जायेगा। इससे गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी ब्रेक लगेगा। 

e-KYC नहीं कराया तो LPG सुब्सिड़ी नहीं मिलेगी 

1 जुलाई से LPG सब्सिडी से जुड़ा एक अहम बदलाव लागू हो गया है प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC करना अनिवार्य कर दिया गया था। जिन उपभोक्ताओं ने तय डेडलाइन यानि 30 जून 2026 तक अपने e-KYC प्रोसेस को पूरी नहीं किया। उनकी सब्सिडी पर असर होगा। बता दे की सब्सिडी की राशि ग्राहक के ई-केवाईसी से जुड़े बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाती है। 

अगर आपने अभी तक e-kyc नहीं कराया है तो आपके खता में मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी रुक सकती है। पहले एलपीजी सिलेंडर पर सरकार सालाना 9 सिलेंडर पर 300 रूपये की सब्सिडी देती थी मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते सरकार ने इसमें बदलाव किया और जून 2026 से सिर्फ 4 सिलेंडर ही देने का प्लान किया है। 

गैस कनेक्शन से जुड़ा नियम 

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक ,कई परिवारों जिसके पास PNG कनेक्शन है और यह फिर भी LPG सिलेंडर बुक करते है ,तो ऐसे में इन ग्राहकों को PNG कनेक्शन एक्टिव करने होंगे और उन्हें 30 दिनों के अंदर ही अपने LPG सिलेंडर जना करने होंगे इसके बदले उन्हें एक ट्रांसफर वाउचर भी मिलेगा। अगर वह बाद में किसी और जगह शिफ्ट होते है झा पर LPG नहीं है तो इस वाउचर का यूज करके वो दोबारा LPG कनेक्शन हासिल कर सकते है। 

गैस का बिल नहीं देने पर नियम 

अगर कोई ग्राहक PNG कनेक्शन होने पर 2 महीने तक बिल नहीं चुकाता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जा सकता है। नियमो के अनुसार ,बिल जमा ही दोबारा कनेक्शन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अगर आपकी एलपीजी की पाइपलाइन में कोई दिक्कत होती है या फिर वाल्वो को कोई जानबूझकर तोड़ता है तो ग्राहक को ही इसके पैसे भरने होंगे।  

एलपीजी सिलेंडर की डेलिवरी प्रोसेस में बदलाव 

एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने के बाद अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानि डीएसी गैस एजेंट को देना होगा। OTP की तरह ही ये डीएसी भी वेरिफिकेशन के लिए होगा तभी आपको गैस डेलीवरी को पूरा मन जाएगा। ग्राहक को ये भी जानकारी दी गई है की वह किसी को भी डीएसी कोड की जानकारी न दें डेलीवरी पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कैश मेमो आएगा जिसमे गैस सिलेंडर से जुड़े भुगतान ,डेलीवरी डेट और अन्य जानकारी भी होंगी। 


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने