Followers

आज का मौसम अपडेट 5 जुलाई 2026 कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ,IMD ने जारी की चेतावनी

 अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे है तो पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है।5 जुलाई 2026 को कई राज्यों में भरी से अत्यधिक भरी बारिश ,गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गयी है। 


आज के मौसम की बड़ी बातें 

  • देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। 
  • गुजरात ,महाराष्ट्र ,ओड़िशा और मध्य प्रेदेश के कई राज्यों में अधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। 
  • दिल्ली-एनसीआर ,राजस्थान और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। 
  • पहाड़ी राज्यों मे भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। 
किन राज्यों में भारी बारिश अलर्ट ?
IMD के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र ,ओडिसा ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसग़ढ गोवा और कोंकण क्षेत्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है वही उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश ,उत्तर-प्रदेश ,दिल्ली ,राजस्थान ,बिहार ,झारखण्ड और पश्चिमबंगाल के कई इलाको में भारी बारिश की संभावना है। 

दिल्ली का मौसम 
दिल्ली में आज दिनभर बदल छाए रहने ,हल्की से माध्यम बारिश ,गरज-चमक और 40 -60 किमी /घंटा तक की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की अनुमान है अधिकतम तापमान 32-34 C और न्यूनतम तापमान 27-27 के बीच रह सकती है। 

लोगों के लिए जरुरी सलाह 
  • घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देखें। 
  • छाता या रेनकोट साथ रखें। 
  • बिजली चमकाने के दौरान खुले स्थान पर न जाएँ। 
  • जलभराव वाले रास्ते से बचें। 
  • पहाड़ी क्षेत्रो की यात्रा करने से पहले स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर लें। 
निष्कर्ष 

5 जुलाई 2026 को देश के कई राज्यों राज्यो में मानसून का असर देखने को मिलेगा। कई जगहों पर भरी बारिश ,तेज हवाएं और गरज-चमक के कारन सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है इसीलिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें और सुरक्षित रहें।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने