Followers

ये 5 mobile setting तुरंत बदलें ,नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान !

 आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चूका है। हम बैंकिंग ,सोशल मीडिया ,ऑनलाइन शॉपिंग और कई जरुरी काम मोबाइल से ही करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि मोबाइल की कुछ गलत सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है ?


अगर आपने अभी तक ये 5 सेटिंग्स नहीं बदली है ,तो आज ही बदल लें। 

1 . Unknown Sources  Installation को बंद करें 

कई लोग APK फाइल इंस्टॉल करने के लिए ''Install Unknown Apps ''या Unknown Sources ''को ऑन कर देते है।और बाद में बंद करना भूल जाते है 

क्यों जरुरी है ?
  • फोन में वायरस आ सकता है। 
  • हैकर्स आपके डेटा तक पहुंच सकते है। 
  • बैंकिंग ऐप्स की जानकारी चोरी हो सकता है। 
कैसे बंद करें ?
Settings > Security >Install Unknown Apps > Off 

2 . App Permissions को check करें।

कई ऐप्स जरुरत से ज्यादा परमिशन मांगते है ,जैसे कैमरा ,माइक्रोफोन ,लोकेशन और कॉन्ट्रैक्ट्स। 

क्या करें ?
settings  > privacy  > permission manager 

3 . Location Tracking बंद करें 
हर समय लोकेशन ऑन रखने से आपकी गतिविधियों का रिकॉर्ड बनता रहता है। 
नुकसान 
  • बैटरी जल्दी ख़त्म होती है। 
  • आपकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। 
क्या करें ?
जब जरुरत हो तभी लोकेशन ऑन करें। 
कैसे check करें ?
setting  >  location  > off

4 . Auto-Fill Passwords को सुरक्षित बनाएं 
अगर आपके फोन में सेव किये गए पासवर्ड सुरक्षित नहीं है ,तो कोई भी व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है। 
सुझाव 
  • मजबूत पासवर्ड रखें। 
  • Two-Factor Authentication (2FA )चालू करें। 
  • पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें।
5 . Screen Lock और Fingerprint जरूर लगाएं 
आज भी कई लोग बिना लॉक के मोबाइल इस्तेमाल करते है। 
फायदा 
  • फोन चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रहता है। 
  • बैंकिंग और UPI ऐप्स सुरक्षित रहते है। 
कैसे सेट करें ?
Setting  > Security  > Screen Lock 
PIN ,Password या fingerprint  में से कोई एक विकल्प चुनें। 

निष्कर्ष 

मोबाइल की छोटी-छोटी सेटिंग्स आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी पर बड़ा असर डालती है। अगर आपने ऊपर बताई गयी 5 setting अभी तक नहीं बदली है ,तो तुरंत बदले। इससे आपका स्मार्टफोन अधिक सुरक्षित रहेगा और साइबर फ्रॉड का खतरा भी काम होगा। 

क्या आपने इनमें से कोई सेटिंग पहले से बदल रखी है ? हमें कमेंट में जरूर बताएं।  


 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने