अगर आप नया लैपटॉप बनाने ,पीसी अपग्रेट करने या नई RAM खरीदने की सोच रहे है ,तो आपने जरूर देखा होगा कि पिछले कुछ समय में RAM की कीमते पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। आखिर RAM इतनी महंगी क्यों हो गई है ?आइये आसान भाषा में समझते है।
1 . DRAM और NAND चिप्स का काम उत्पादन
RAM बनाने वाली बड़ी कंपनियों के उत्पादन काम कर दिया है ताकि बाजार में सप्लाई संतुलित रहें। जब सप्लाई कम होती है और मांग बढ़ती है तो कीमते बढ़ना स्वाभाविक हो।
2 . AI और DATA CENTER की बढ़ती मांग
AI ,क्लाउड कंप्यूटिंग और बड़े डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में हाई-स्पीड मेमोरी की जरुरत पड़ रही है। इससे RAM चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है।
3 . DDR5 RAM की लोकप्रियता
नई पीढ़ी की DDR5 RAM अब अधिक डिवाइसों में इस्तेमाल हो रही है। नई तकनीक होने के कारण इसकी कीमत अभी भी DDR4 की तुलना में अधिक है।
4 . Laptop और Gaming PC की मांग
गेमिंग ,वीडियो एडिटिंग और प्रोफेशनल काम के लिए लोग अधिक RAM वाले सिस्टम खरीद रहें है। इससे बाजार में मांग बढ़ गयी है।
5 . कच्चे माल और निमार्ण लागत में बढ़ोतरी
चिप निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण ,बिजली और अन्य संसाधनों की लागत बढ़ने का असर RAM की कीमत पर भी पढता है।
6 . वैश्विक सप्लाई चेन का असर
कई बार अंतरराष्ट्रीय सप्लाई में देरी ,परिवहन लागत और अन्य वैश्विक कारणों से भी RAM की कीमतें बढ़ जाती है।
7 . भविष्य में कीमतें क्या कम होंगी ?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उत्पादन बढ़ता है और सप्लाई सामान्य रहती है ,तो आने वाले महीनो में कीमतों में कुछ रहत मिल सकती है। हालाँकि AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग कीमतों को ऊंचा बनाए रख सकती है।
RAM खरीदने से पहले ध्यान रखें
- DDR4 और DDR5 में अंतर समझे।
- अपनी जरुरत के अनुसार 8GB या 32GB RAM चुनें।
- ऑफर और सेल के दौरान खरीदने पर बेहतर कीमत मिल सकती है।
- हमेशा विश्सनीय ब्रांड और वारंटी वाली RAM ख़रीदे।
निष्कर्ष
RAM की कीमत बढ़ने के पीछे केवल एक कारण नहीं है। कम उत्पादन ,AI की बढ़ती मांग DDR5 तकनीक ,सप्लाई चेन और बढ़ती निर्माण लागत जैसे कई कारण मिलकर RAM को महंगा बना रहें है। यदि आपको तुरंत जरूरत नहीं है ,तो कुछ समय इंतजार करने पर बेहतर कीमत मिल सकती है।
