आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन लोन लेना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। लेकिन साथ ही फेक लोन एप्स और धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े है कई लोग जल्दी पैसे की जरुरत में बिना जांच-पड़ताल किये लोन के लिए आवेदन कर देते है और ठगी का शिकार हो जाते है।
फेक लोन की पहचान कैसे करें ?
1 . बिना दस्तावेज़ के तुरंत लोन का वादा
यदि कोई कंपनी बिना KYC या दस्तावेज़ के तुरंत लोन देने का वडा करती है तो सतर्क हो जाएं। वैध वित्तीय संस्थान हमेशा आवश्यक दस्तावेज मांगते है।
2 . पहले फ़ीस जमा करने की मांग
फेक लोन देने वाले अक्सर प्रोसेसिंग फ़ीस ,सिक्योरिटी डिपॉजिट या इश्योरेंस के नाम पर पैसे मांगते है। असली लोन प्रदाता आमतौर आप ऐसी अग्रिम राशि नहीं मांगते।
3 . अनजान ऐप या वेबसाइड
लोन लेने से पहले कंपनी की वेबसाइड ,रिव्यू और रजिस्ट्रेशन की जांच करे। केवल विश्वसनीय और अधिकृत संस्थानों से ही लोन लें।
4 . अत्यधिक कम ब्याज दर का लालच
यदि कोई संस्था बाजार दर से बहुत कम ब्याज पर लोन देने का दावा कर रही है ,तो यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।
5 . निजी जानकारी की अत्यधिक मांग
फेक लोन ऐप्स आपके फ़ोन के कॉन्ट्रैक्ट्स ,फोटो और अन्य निजी डेटा तक पहुंच मांग सकते है। ऐसी अनुमति देने से पहले सावधानी बरतें।
सुरक्षित लोन लेने के लिए सुझाव
- केवल अधिकृत बैंक या वित्तीय संस्थान से लोन लें।
- कंपनी की विस्वसनीयता और ग्राहक समीक्षा जाचें।
- किसी भी दस्तावेज़ को पढ़े बिना स्वीकार न करें।
- OTP ,बैंकिंग पासवर्ड और PIN किसी के साथ साझा न करें।
- संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।
यदि आपको लगता है की आप फेक लोन स्कैम का शिकार हो गए है तो, तुरंत अपने बैंक को सूचित करें ,सम्बंधित ऐप को हटाएँ और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
निष्कर्ष
लोन लेने से पहले थोड़ी सावधानी आपको बड़े वित्तीय नुकसान से बचा सकती है किसी भी लोन ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और केवल विश्सनीय संस्थनो से ही वित्तीय सेवाएं प्राप्त करें।
