दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है। खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी ,आँखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती है। खासकर बच्चों ,बुजुर्गो और सांस की बीमारी से परेशान लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है।
इस ब्लॉग में जानेंगे कि दिल्ली में प्रदूषण क्यों बढ़ता है पीछे क्या कारण है और जहरीली हवा से खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते है।
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के 5 बड़े कारण
1 . दिवाली के पटाखे : दिवाली पर पटाखो से निकलने वाला धुआं हवा में प्रदूषण बढ़ाता है।
2 . गाड़ियों का धुआं : दिल्ली में लाखों वाहन चलते है इनसे निकलने वाला धुवा को दूषित करता है।
3 . पराली जलाना : पंजाब और हरियाणा में फसल के अवशेस जलाने से निकलने वाला धुआं दिल्ली NCR तक पहुंचता है।
4 . निर्माण कार्य : सड़को ,इमारतों और अन्य निर्माण कार्यो से उड़ने वाला धूल प्रदुषण बढ़ती है।
5 . मौसम में बदलाव : सर्दियों में हवा की गति कम होने और वातावरण में स्थिरता के कारण प्रदूषण के कण हवा में जमा हो जाता है।
दिल्ली का AQI कितना है ?
दिल्ली का औसत AQI लगभग 304 दर्ज किया गया ,जो बहुत ख़राब श्रेणी में आता है। कुछ इलाकों में इससे भी ज्यादा था।
AQI की श्रेणियां :
- 0-50 अच्छा
- 51-100 संतोजनक
- 101-200 मध्यम
- 201-300 ख़राब
- 301-400 बहुत खराब
- 401-500 गंभीर
- घर से बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहने।
- सुबह और शाम खुले में दौड़ने या एक्सरसाइज करने से बचें।
- घर की खिड़कियां बंद रखें जब बाहर प्रदूषण ज्यादा हो।
- बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा देर बाहर न रहने दें।
- घर में एयर प्यूरीफायर उपलब्ध हो तो उसका इस्तेमाल करें।
- धूल और धुएं वाली जगहों से दूर रहें।
- सांस लेने में परेशानी या सीने में दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
.png)