Followers

Aadhar Card में Mobile Number घर बैठे कैसे बदलें ?2026 पूरी जानकारी

 आज के समय में आधार कार्ड  (Aadhar Card) लगभग हर सरकारी और निजी सेवा के लिए जरुरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक ,पैन कार्ड ,गैस सब्सिडी ,सरकारी योजनाएं और OTP आधारित सत्यापन जैसी कई सेवाओं के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है। 


अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप नया नंबर जोड़ना चाहते है ,तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम 2026 के अनुसार सही प्रक्रिया बताएंगे और यह भी समझायेंगे कि क्या वास्तव में घर बैठे मोबाइल नंबर बदला जा सकता है। 

क्या Aadhar में Mobile Number घर बैठे बदला जा सकता है ?
नहीं। 

यदि आपको आधार में मोबाइल नंबर बदलना है या पहली बार mobile नंबर लिंक करना है ,तो इसके लिए आमतौर पर आपको UIDAL द्वारा अधिकृत Aadhar Seva Kendra या Enrollment Centre जाना होगा। वहां बायोमेटिक (फिंगरप्रिंट /आइरिस )सत्यापन के बाद ही मोबाइल नंबर अपडेट किया जाता है। 

इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो या वेबसाइट पर भरोसा न करें जो दावा करे की बिना सत्यापन के घर बैठे मोबाइल नंबर बदला जा सकता है। 

Aadhaar में Mobile Number अपडेट कराने के लिए क्या चाहिए ?
  • आधार कार्ड 
  • नया मोबाइल नंबर 
  • बायोमेट्रिक सत्यापन 
  • अपडेट शुल्क (UIDAL द्वारा निर्धारित )
Aadhar Mobile Number Update करने की प्रक्रिया
 
1 . नजदीकी Aadhar Seva Kendra जाएं 
अपने नजदीकी UIDAL Aadhar Seva Kendra या अधिकृत Enrollment Centre पर जाएं। 

2 . Aadhar Update Form भरें 
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए फॉर्म भरें और नया नंबर दर्ज करें। 

3 . Biometric Verification 
आपका फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन किया जाएगा ताकि आपकी पहचान सत्यापिट हो सके। 

4 . शुल्क जमा करें 
UIDAL द्वारा निर्धारित अपडेट शुल्क जमा करें। 

5 . Update Request Number (URN)प्राप्त करें 
प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे URN होगा। इसी से आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते है। 

Mobile Number Update Status कैसे चेक करें ?
अपडेट अनुरोध स्वीकार होने के बाद आप अपने URN की मदद से UIDAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस देख सकते है। 

Mobile Number अपडेट होने में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर मोबाइल नंबर अपडेट होने में कुछ दिन लग सकते है। कई मामलो में यह प्रक्रिया जल्दी ही पूरी हो जाती है। 

Aadhar Mobile Number Update के फायदे 
  • OTP आसानी से प्राप्त होगा। 
  • ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग आसान होगा। 
  • बैंक और सरकारी योजनाओं में सत्यापन आसान होगा। 
  • e-Aadhar डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • कई डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा। 
ध्यान रखने योग्य बातें 
  • केवल UIDAL के अधिकृत केंद्र पर ही मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। 
  • किसी एजेंट फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें। 
  • अपनी रसीद को (URN) सुरक्षित रखें। 
  • OTP किसी के साथ शेयर न करें। 
निष्कर्ष 
अगर आपके आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है और आप उसे बदलना चाहते है ,तो सही और सुरक्षित तरीका UIDAL के अधिकृत Aadhar Seva Kendra पर जाकर अपडेट करवाना है किसी भी फर्जी वेबसाइट या गलत दावों से बचें और हमेशा आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करें। 

यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने