Followers

Personal Loan EMI कैसे कम करें ?अपनाएं ये आसान तरीके !

अगर आपने Personal Loan लिया है और हर महीने ज्यादा EMI चुकानी पड़ रही है ,तो चिंता करने की जरुरत नहीं है। कुछ सही तरीको को अपनाकार आप अपनी EMI का बोझ  कम कर सकते है और ब्याज में भी बचत कर सकते है। 


1 . Loan की अवधि बढ़ाएं 

अगर आपकी मासिक EMI बहुत ज्यादा है , तो बैंक से Loan Tenure बढ़ाने के बारे में बात कर सकते है अवधि बढ़ने से हर महीने की EMI कम हो सकती है। 

हालांकि।,ध्यान रखें कि लम्बी अवधि में कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ सकता है। 

2 . कम ब्याज दर वाला Loan ट्रांसफर चुनें 

अगर आपको किसी दूसरे बैंक या वित्तीय संस्था से कम ब्याज दर पर Personal Loan मिल रहा है ,तो Balance Transfer का विकल्प देखा जा सकता है। 

कम ब्याज दर मिलने पर आपकी EMI या कुल ब्याज का खर्च कम हो सकती है। 

3 . समय-समय पर Part Payment करें 

अगर आपके पास अतिरिक्त पैसे है ,तो Loan की शर्तो के अनुसार Part Payment करने से बकाया मूलधन कम किया जा सकता है। 

इससे आगे लगने वाला ब्याज कम हो सकता है और Loan जल्दी ख़त्म करने में मदद मिल सकती है। \

4 . Credit Score अच्छा रखें 

अच्छा Credit Score होने पर भविष्य में कम ब्याज दर पर लोन मिलने की सम्भावना बढ़ सकती है। EMI हमेशा समय पर भरे और क्रेडिट कार्ड का बकाया समय पर चुकाएं। 

5 . EMI कम करने से पहले कुल ब्याज देखें 

सिर्फ कम EMI देखकर फैसला न करें कई बार tenure बढ़ाने पर EMI तो कम हो जाती है ,लेकिन पुरे लोन पर चुकाया जाने वाला कुल ब्याज काफी बढ़ जाता है। 

जरुरी बात 

Personal Loan की EMI कम करने से पहले बैंक से Interest rate ,Processing fee ,foreclosure /Part-payment charge और नई tenure की पूरी जानकारी लें अपनी आय और बजट के हिसाब से ही फैसला करें   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने