Followers

Paytm UPI Reset या change कैसे करें ?जानिए आसान तरीका !

 अगर आप Paytm इस्तेमाल करते है और अपना UPI PIN बदलना (CHANGE) करना चाहते है या PIN भूल जाने पर RESET करना चाहते है ,तो यह काम PAYTM ऐप से आसानी से किया जा सकता है। UPI PIN आपके बैंक अकाउंट से होने वाले UPI पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए जरुरी होता है। 

Paytm UPI PIN कैसे Change करें ? 

अगर आपको अपना मौजूदा UPI PIN याद है और आप उसे बदलना चाहते है ,तो इन स्टेप्स को फॉलो करें :

1 . Paytm ऐप खोलें 

सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm ऐप ओपन करें। 

2 . UPI सेक्शन में जाएं 

अपने UPI या बैंक अकाउंट से जुड़े विकल्प को खोलें।

3 . Bank Account चुनें 

जिस बैंक अकाउंट का UPI PIN बदलना है ,उसे अकाउंट को सेलेक्ट करें। 

4 . Change UPI PIN पर जाएं 

अब Change UPI PIN का विकल्प चुनें। 

5 . पुराना PIN डालें 

अपना मौजूदा UPI PIN दर्ज करें। 

6 . नया PIN बनाएं 

अब नया UPI PIN डालें और दोबारा दर्ज करके कन्फर्म करें। 

आपका UPI PIN सफलतापूर्वक बदल जाएगा। 

UPI PIN भूल गए है तो RESET कैसे करें ?

अगर आपको अपना UPI PIN याद नहीं है ,तो Forget UPI PIN /Reset UPI PIN विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके लिए आमतौर पर आपको अपने बैंक अकाउंट से जुड़े डेबिट कार्ड की जानकारी और OTP की जरुरत पड़ सकती है। Paytm द्वारा मांगी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करने के बाद नया UPI PIN सेट किया जा सकता है। 

UPI PIN बदलते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • UPI PIN किसी के साथ शेयर न करें। 
  • OTP भी किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं। 
  • बहुत आसान PIN जैसे 1234 या जन्मतिथि का इस्तेमाल करने से बचें। 
  • PIN डालते समय यह सुरक्षित करें कि कोई दूसरे व्यक्ति उसे न देख रहा हो। 
  • अगर आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आए ,तो अपनी UPI जानकारी शेयर न करें। 
निष्कर्ष 

Paytm में UPI PIN Change या Reset करना काफी आसान है। अगर पुराना PIN याद है तो Change विकल्प से नया PIN बनाया जा सकता है,जबकि PIN भूलने पर Reset प्रक्रिया अपनानी होती है। हमेशा अपने बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर और जरुरी बैंकिंग जानकारी को सुरक्षित रखें। 






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने