आज के समय में लैपटॉप हमारे काम , पढाई और मनोरंजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लेकिन जब लैपटॉप अचानक धीमा (slow)होने लगता है ,तो काम करने में परेशानी होती है और समय भी बर्बाद होता है यदि आपका लैपटॉप स्लो चल रहा है ,तो इस बताये गए कारण और समाधान आपकी मदद कर सकते है।
लैपटॉप slow होने के कारण
1 . स्टार्टअप पर बहुत सारे प्रोग्राम चलना
कई ऍप्लिकेशन लैपटॉप के चालू होते ही अपने आप शुरू हो जाता है ,जिससे सिस्टम की स्पीड कम हो जाती है।
2 . स्टोरेज भर जाना
यदि हार्ड ड्राइव या SSD लगभग पूरी भर चुकी है ,तो सिस्टम पर परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
3 . वायरस या मैलवेयर
मैलवेयर और वायरस बैकग्राउंड में सिस्टम संसाधनों का उपयोग करते है ,जिससे लैपटॉप धीमी हो जाता है।
4 . RAM की कमी
एक साथ कई प्रोग्राम चलाने पर कम RAM वाले लैपटॉप में स्लोनेस की समस्या बढ़ जाती है।
5 . पुराने सॉफ्टवेयर या ड्राइवर
ऑउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम और ड्राइवर भी परफॉर्मेंस कम कर सकते है।
6 . धूल और ओवरहीटिंग
लैपटॉप के अंदर धूल जमा होने से कूलिंग सिस्टम प्रभावित होता है और प्रोसेसर की गति काम हो सकता है।
लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के आसान उपाय
<> अनावश्यक स्टार्टअप प्रोग्राम बंद करें
- Windows में Task manager खोलें।
- Startup टैब पर जाएं।
- जिन एप्प्स की जरुरत नहीं है ,उन्हें Disable करें।
- अनावश्यक फाइलें ,वीडियो और डाउनलोड हटाएँ।
- Recycle Bin खाली करें।
- Dist Cleanup टूल का उपयोग करें।
- किसी भरोसेमंद एंटीवायरस से पूरा सिस्टम स्कैन करें।
- Windows Security का उपयोग भी कर सकते है।
- यदि आपका लैपटॉप 4GB RAM पर चल रहा है ,तो 8GB या उससे अधिक RAM लगाने से बेहतर प्रदर्शन मिल सकता है
- Windows update नियमित रूप से करें।
- आवश्यक ड्राइवर अपडेट इंस्टॉल करें।
- यदि आपके लैपटॉप में अभी भी HDD है ,तो SSD लगाने से बूट टाइम और सिस्टम स्पीड में काफी सुधार हो सकता है।
- कूलिंग वेंट्स की सफाई करें।
- जरुरत पड़ने पर प्रोफेशनल सर्विस करवाएं।
- एक समय में काम प्रोग्राम चलाएं।
- ब्राउज़र में अनावश्यक टैब बंद रखें।
- नियमित रूप से सिस्टम रीस्टार्ट करें।
- महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लेते रहें।
