Followers

Meesho पर काम कैसे करें ?घर बैठे ऑनलाइन कमाई शुरू करने का आसान तरीका

 आज के समय में बहुत से लोग ऑनलाइन काम करके पैसे कमाना चाहते है। अगर आप भी घर बैठे मोबाइल से काम करना चाहते है ,तो Meesho आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने प्रोडक्ट बेच सकते है या उपलब्ध क्रिएटर प्रोग्राम के जरिए प्रोडक्ट को प्रमोट करके कमाई करने के अवसर तलाश सकते है। 


Messho क्या है ?

Meesho एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है,जहाँ कपडे ,साड़ी ,जूते घर की सजावट और कई तरह के सामान ख़रीदे-बेचे जाते है। इस पर विक्रता अपने प्रोडक्ट लिस्ट कर सकते है और ग्राहक ऑनलाइन कर सकते है। 

1 . Meesho पर अपने प्रोडक्ट बेचें 

अगर आपके पास कपडे ,ज्वेलरी ,होम डेकोर या अन्य सामान है तो Meesho पर सेलर बनकर बेच सकते है। 

इसके लिए आपको आधिकारिक Supplier वेबसाइड पर रजिस्ट्रेशन करना होगा 

2 . प्रोडक्ट प्रमोट करके कमाई करें 

अगर आप सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते है या आपके WhatsApp और Instagram पर दर्शक है ,तो आप उपलब्ध क्रिएटर या एफिलिएट प्रोग्राम की शर्ते देखकर प्रोडक्ट प्रमोट करने का विकल्प चुन सकते है। कमाई प्रोग्राम की शर्तें  और साफ सफल बिक्री पर निर्भर करती है। 

3 . घर से ऑनलाइन बिजनेस शुरू करें 

आप अपनी पसंद के प्रोडक्ट की मांग समझकर छोटा ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर सकते है। शुरुआत में कम सामान और सिमित बजट के साथ काम करना बेहतर हो सकता है। 

Meesho पर काम कैसे शुरू करें ?

अगर आप अपने प्रोडक्ट बेचना चाहते है ,तो इन स्टेप्स को फॉलो करें :

  1.  Meesho की आधिकारिक Supplier वेबसाइट खोलें। 
  2. अपने मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्टेशन करें। 
  3. जरुरी जानकारी और दस्तावेज जमा करें। 
  4. GSTIN या पात्र नॉन -GST विक्रेता क्र लिए आवश्यक Enrolment ID /UIN की जानकारी दें। 
  5. बैंक अकाउंट और पिकअप एड्रेस की जानकारी भरें। 
  6. अपने प्रोडक्ट की फोटो ,कीमत और दूसरी जानकारी अपलोड करें। 
  7. ऑर्डर मिलने पर प्रोडक्ट को पैक करके निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेजे। 
Meesho पर काम करने के लिए क्या चाहिए ?
  • स्मार्टफोन या कंप्यूटर 
  • इंटरनेट कनेक्शन 
  • सक्रिय बैंक अकाउंट 
  • विक्रेता के प्रकार के अनुसार जरुरी दस्तावेज 
  • प्रोडक्ट बेचने के लिए सही जानकारी और कीमत 

नॉन-GST विक्रेताओं के लिए भी कुछ शर्ते के तहत रजिस्ट्रेशन का विकल्प उपलब्ध है। ऐसे विक्रेताओं की बिक्री पर राज्य के भीतर जैसी सीमाएँ लागू हो सकते है। 

Meesho से कितनी कमाई हो सकती है ?

Meesho से होने वाली कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन-सा काम करते है ,कितनी बिक्री होती है और आपके खर्च कितने है। कोई निश्चित कमाई की गारंटी नहीं है। 

अगर आप सेलर है तो प्रोडक्ट की लागत ,पैकिंग ,शिपिंग और लागू टैक्स जैसे खर्चो को समझकर ही अपना मिनाफा निकालें। Meesho की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ,प्लेटफॉर्म पर विक्रेताओ के लिए 0 %कमीशन की सुविधा है ,लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बिजनेस में कोई अन्य खर्चा नहीं होगा। 

Meesho पर काम करते समय इन बातो का रखें ध्यान 
  • शुरुआत में ज्यादा पैसा लगाने से बचें।
  • प्रोडक्ट की गुणवत्ता अच्छी रखें। 
  • सही फोटो और विवरण अपलोड करें। 
  • ऑर्डर और भुगतान की जानकारी नियमित रूप से चेक करें। 
  • किसी अनजाने व्यक्ति को नौकरी दिलाने या कमाई की गारंटी देने के नाम पर पैसे न दें। 
  • रजिस्ट्रेशन के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। 
निष्कर्ष 
Meesho पर काम शुरू करने से पहले यह तय करे कि आप अपने प्रोडक्ट बेचना चाहते है या प्रोडक्ट प्रमोशन के जरिए कमाई करना चाहते है सही जानकारी मेहनत और खर्चा की समझ के साथ आप ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत कर सकते है। ध्यान रखें की कमाई निश्चित नहीं होती और किसी भी काम में सफलता के लिए समय लग सकता है। 





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने