आज के समय बिजली बिल चेक करने के लिए बिजली ऑफिस जाने की जरुरत नहीं है। अब आप अपने मोबाइल फ़ोन से घर बैठे ही बिजली बिल चेक कर सकते है इसके लिए आपको सिर्फ अपना बिजली कनेक्शन नंबर या अकाउंट नंबर पता होना चाहिए।
अगर आप भी जानना चाहते है कि मोबाइल से बिजली बिल कैसे देखें ,कितना आया है बिल और बिल जमा कैसे करें ,तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
बिजली बिल ऑनलाइन चेक करने के लिए क्या जरुरी है ?
बिजली बिल देखने के लिए आपके पास कुछ जरुरी जानकारी होनी चाहिए।
- मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन
- बिजली कनेक्शन नंबर या CA नंबर
- बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप
मोबाइल से बिजली बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना बिजली बिल देख सकते है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Google खोलें।
- अपने बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर View Bill या Check Bill का विकल्प चुने।
- अब अपना Consumer Number या Account Number डालें।
- कैप्चा माँगा जाए तो उसे भरें।
- अब Submit या View Bill पर क्लिक करें।
- आपके सामने बिजली बिल की पूरी जानकारी आ जाएगी।
इस तरह आप घर बैठे ही अपना बिजली बिल चेक कर सकते है।
बिजली बिल में कौन-कौन सी जानकारी मिलती है ?
जब आप ऑनलाइन बिजली बिल देखते है ,तो उसमें कई जरुरी जानकारियां होती है।
- उपभोक्ता का नाम
- बिजली कनेक्शन नंबर
- पिछले महीने की रीडिंग
- इस महीने की रीडिंग
- कुल बिजली यूनिट
- बिल जमा करने की आखिरी तारीख
- कुल भुगतान राशि
मोबाइल से बिजली बिल कैसे जमा करें ?
अगर आपका बिजली बिल आ गया है ,तो आप ऑनलाइन ही उसका भुगतान भी कर सकते है।
- अपने बिजली विभाग की आधिकारिक वेवसाइट खोलें।
- Pay Bill विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Consumer Number डालें।
- बिल की राशि चेक करें।
- UPI डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
- भुगतान पूरा होने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।
दिल्ली में बिजली बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
अगर आप दिल्ली में रहते है ,तो अपनी बिजली कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बिल चेक कर सकते है।
दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनिया है :
- BSES Rajdhani Power Limited
- BSES Yamuna Power Limited
- Tata Power Delhi Distribution Limited
- New Delhi Municipal Council (NDMC)
आप अपने बिजली बिल पर कंपनी का नाम देखकर उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
बिजली बिल ऑनलाइन चेक करते समय इन बातो का रखे ध्यान
- हमेशा बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
- अपना Consumer number सही भरें।
- किसी अनजान व्यक्ति को OTP न बताएं।
- भुगतान करने के बाद रसीद जरूर सुरक्षित रखें।
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके भुगतान न करें।
निष्कर्ष
अब बिजली बिल चेक करने के लिए बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में बिजली बिल देख सकते है और उसका ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो ,तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
Tags
Technology
.png)