Followers

Smartphone or Computer से ऐसे चेक करे आधार और पैन कार्ड का लिंक स्टेटस

 दोस्तों इस आर्टिकल में मै आपको बताना वाला हूँ की स्मार्टफोन और कंप्यूटर से ऐसे चेक करे आधार और पैन कार्ड का लिंक स्टेटस। यदि आपको याद नहीं है की आपने अपने पैन को आधार से लिंक किया है या नहीं और लिंकिंग स्टेटस चेक करना चाहते है तो यहां आपके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड दिया गया है। तो चलिए स्टार्ट करते है। 


भारत सरकार ने आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139AA के अनुसार देश के सभी नागरिको  अपने परमानेंट अकाउंट नंबर ( PAN ) को अपने आधार नंबर से लिंक करना जरुरी कर दिया है। आपके पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च निर्धारित की गई है और ऐसा करने में विफल रहने पर उनका पैन 31 मार्च 2023 से रद्द हो जाएगा। 

जबकि सरकार यूजर को अपने पैन और आधार को जोड़ने के लिए एक एडिसनल ग्रेस पीरियड की पेशकश कर रही है और उन्हें लेनदेन , आईटीआर दाखिल दे रही है ,यूजर से लेट फीस भी ली जाएगी। 

CBDT के मुताबिक ,अगले तीन महीने के भीतर पैन को आधार से लिंक करने पर यूजर से 500 रुपए की लेट फीस ली जाएगी। तीन महीने बाद लेट फीस बढ़कर 1000 रुपए हो जाएगी। 



अब यह कोई नई गाइड लाइन नहीं है और महामारी के कारण सरकार पहले ही कई बार समय सिमा बढ़ा चुकी है। इसीलिए यदि आपको याद नहीं है की आपने अपने पैन को आधार से लिंक किया है या नहीं और लिंकिंग स्टेटस चेक करना चाहते है तो यहां आपके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड दिया गया है। यदि आप सुनिश्चित है की आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो पैन को आधार से लिंक करने के बारे में सभी स्टेप यहां दिए गए है। 

- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इनकम टेक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometex.gov.in ओपन करे। 

- एक क्लिक लिंक सेक्शन में लिंक आधार स्टेटस सर्च करे और उस पर क्लिक करे। 

- अब अगले पेज पर आपको आधार और पैन नंबर डालना होगा। 

- अब आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करना होगा। 

- अब आपके सामने एक पॉपअप आ जाएगा जिसमे आपके आधार और पैन के लिंक होने का स्टेटस होगा। 

हम उम्मीद करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इससे आपको जरूर मदद मिली होगी तो अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो हमे कमेंट करके जरूर बताए।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने