दोस्तों इस आर्टिकल में मै आपको बताने वाला हूँ की Twitter क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे। आज हम जानेगे twitter क्या है और साथ ही सीखेंगे इसे इस्तेमाल कैसे करे के बारे में ट्विटर भी फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह ही एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहां लोग और आर्गेनाइजेशन दूसरे लोगो के साथ अपने विचार शेयर करते है।
twitter के पूरी दुनिया में 206 Million से भी अधिक डेली एक्टिव यूजर है , जिससे प्रतिदिन 500 मिलियन से अधिक tweets भेजे जाते है। twitter के 80 % से ज्यादा यूजर मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करते है। ऐसे में बना लेती है। फ़िल्मी और राजनितिक हस्तिया भी अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए twitter का इस्तेमाल करती है।
इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम ट्विटर से जुडी सभी जानकारियों के बारे में जानेगे जहा ट्विटर क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे twitter का full form क्या है ,twitter account कैसे बनाए इत्यादि के बारे में बताया गया है। तो चलिए शुरू करते है।
Twitter क्या है ?
twitter एक मिक्रोब्लॉग्गिंग और सोशल मीडिया नेटवर्किंग सेवा है , जो आपको शार्ट पोस्ट्स भेजने करने की अनुमति देता है। इन शार्ट पोस्ट या मेस्सगेस को ट्वीट्स कहा जाता है।
twitter यूजर दूसरे यूजर को फॉलो करते है अगर आप किसी को फॉलो करते है तो आप अपनी Timeline पर उनके ट्वीट्स को देख सकते है। आप अपनी पसंद के अनुसार लोगो और आर्गेनाइजेशन को फॉलो कर सकते है। twitter पर पोस्ट करने ट्वीट्स को लाइक करने और retweet करने के लिए आपको रजिस्टर करना होता है ,अगर आपने रजिस्टर नहीं किया है तो आप केवल ट्वीट्स रीड कर सकते है।
आप दूसरे लोगो द्वारा किए गए ट्वीट्स को retweet भी कर सकते है। Retweet का मतलव है लोगो द्वारा शेयर की गई इनफार्मेशन को अपने फोल्लोवेर्स के साथ शेयर करना होता है।
ट्विटर के जरिये आप लोगो के साथ फोटोज ,वीडियो या अपने विचार शेयर कर सकते है। ट्विटर को आप अपने मोबाइल एप्प या वेबसाइट इंटरफ़ेस दोनों के जरिए एक्सेस कर सकते है। इसमें आप 280 characters के साथ टेक्स्ट मैसेज शेयर कर सकते है और इसमें सम्बंधित वेबसाइट और रिसोर्सेज के लिंक्स भी शामिल कर सकते है। जबकि ऑडियो और वीडियो अधिकतर एकाउंट्स के लिए 140 सेकंड के लिए लिमिटेड रहते है।
ट्विटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है , इसका इस्तेमाल पॉलिटिशियन ,सेलेब्रेटीएस, VIP लोगो और आर्गेनाइजेशन द्वारा किया जाता है। साथ ही आम लोग भी इसका इस्तेमाल करते है जो लोगो को फॉलो करते है और उनके भी फोलोवर होते है।
Twitter का फुल फॉर्म क्या है
Twitter की डेफिनिशन है :Short burst of inconsequential information and chirps from birds .
Twitter किस देश का है ?
Twitter एक अमेरिकन सोशल नेटवर्किंग सेवा है जिसका हेडक्वार्टर San Francisco ,California United States में स्थित है।
Twitter Account कैसे बनाए।
Twitter अकाउंट बनाना बहुत आसान है , इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
स्टेप 1 .twitter पर Sign Up करे
- twitter.com में एंटर करे और Sign up ऑप्शन पर क्लिक करे।
- यहां आपको 5 सिंपल स्टेप्स में कुछ जानकारिया भरनी होगी ,जैसे की आपका नाम फ़ोन या ईमेल और पासवर्ड .
- अपना डाटा ऐड करने और अपनी प्रैफरेंसेज चुनने के बाद twitter आपको एक कोड भेजेगा जिसके जरिए आपके ईमेल या फ़ोन नंबर को वेरीफाई किया जाएगा।
- अंत में आपसे एक पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। सुनिश्चित करे की पासवर्ड 6 Characters या उससे अधिक का है और आप इसे याद रखेंगे।
स्टेप 2 अपने twitter account को optimize करे
- ट्विटर आपको अपनी प्रोफाइल पिक्टर डालने ,bio लिखने और लोगो को फॉलो करने के लिए कहेगा। यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है क्योकि लोग आपको प्रोफाइल द्वारा ही आपको पहचानेगे।
Twitter पर Followers को ढूढे
Twitter account बनाने का प्रोसेसेज को पूरा करने से पहले ट्विटर आपको कुछ लोगो को फॉलो करने के लिए कहेगा। twitter पर करोड़ो की सख्या में लोगो के अकाउंट मौजूद है इसलिए इस स्टेप को पूरा करना बहुत ही आसान काम है।
यहां आप किसी स्पेसिफिक केटेगरी या ग्रुप से लोगो को चुन सकते है जो आपको एक्टिविटी से मेल खाते हो ,उदाहरण के लिए Tv और Movies ,Science और Technology , Politics और Government ,Music और Entertainment ,Sports आदि से सम्बंधित ग्रुप है जिन्हे आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार चुन सकते है।
Twitter प्रोफाइल पिक्चर
Twitter पर प्रोफाइल पिक्चर डालना जरुरी नहीं है आप बिना फोटो के भी अकाउंट बना सकते है लेकिन आप अपने बिज़नेस या कंपनी के लिए अकाउंट इस्तेमाल कर रहे है तो प्रोफाइल पिक्चर एक अच्छा इम्प्रैशन छोड़ता है दूसरे यूजर पर।
अपने अकाउंट में प्रोफाइल फोटो को अनदेखा करने पर आपका अकाउंट प्रोफाइल पारदर्शिता या विश्वसनीयता नहीं दर्शाता जो आपके क्लाइंट्स या followers की सम्भाबित पहुंच को कम कर देता है।
आपकी Biography
आपका Twitter bio एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिस पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप अपनी कंपनी या Business को बढ़ावा देना चाहते है ,तो उन पहलुओं पर जोर दे जो इसे दुसरो से अलग बनाते हो साथ ही एक URL जरूर शेयर करे ताकि followers आसानी से आपकी या आपके बिज़नेस की इनफार्मेशन को एक्सेस कर सके।
Twitter Access
अकाउंट बनाने के लिए ऊपर बताए गए सभी स्टेप पुरे करने के बाद आप आसानी से अपनी हाल ही में बनाई गई प्रोफाइल को एक्सेस कर सकते है और कही से भी लॉगिन कर सकते है twitter का सही से आनंद लेने के लिए आपके पास अच्छे follower होने चाहिए और आपको उन प्रोफेशनल को फॉलो करना चाहिए जिनमे आप वास्तव में इंटरेस्टेड है।
Twitter के कुछ Important Terms जिन्हे Twitter में इस्तेमाल किया जाता है
Tweet : यहां आप कोई tweet लिख सकते है ,जो की अधिकतम 280 Characters का text हो सकता है।
Retweet : किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पोस्ट किए गए tweet को अपनी twitter प्रोफाइल पर शेयर करना retweet कहलाता है। जब आप retweet करते है तब Tweet या Quote Tweet शेयर कर सकते है। Quote Tweet का मतलव है अपने कमेंट के साथ किसी tweet को retweet करना या शेयर करना।
Twitter Followers : ये वो लोग होते है जो आपके twitter अकाउंट को फॉलो करते है , ताकि वे आपके tweets को अपनी Timeline पर देख सके।
Handle : यह आपका Username होता है।
Feed : यह tweets का वो प्रवाह होता है जिसे आप अपने होमपेज पर देखते है। लोगो द्वारा किए गए tweets को आप scrolling करते हुए feed में ही देखते है।
Mention (@) : इसके इस्तेमाल से किसी दूसरे यूजर को उसके username से साथ tweet में लिखा जाता है ,जो की एक reference करने का तरीका होता है।
Trending Topic या TT : इसका मतलव सोशल नेटवर्क पर वो टॉपिक जो किसी स्पेसिफिक पीरियड ऑफ़ टाइम में अन्य टॉपिक्स के मुकाबले अधिक कमेंट और अटेंशन प्राप्त करते है। यहां कोई ट्रेंडिंग टॉपिक कुछ दिन ,कुछ घंटे या कुछ मिनट के लिए ट्रेंड कर सकता है। ट्रेंडिंग टॉपिक किसी स्पेसिफिक कंट्री में या ग्लोबल लेवल पर Generate किया जा सकता है।
Unfollower : जब यूजर किसी पर्टिकुलर अकाउंट को फॉलो करना बंद कर देता है ,तब unfollower कहलाता है।
Twitter Verified Account : इसकी पहचान एक ब्लू बैज से होती है जो दर्शाता है की किसी बिज़नेस या व्यक्ति का यह अकाउंट प्रमाणित है।
Twitter को कैसे चलाए ?
Twitter पर अकाउंट कैसे बनाए यह तो आपने जान लिया अब सवाल है twitter को कैसे चलाए ,तो चलिए जानते है।
Twitter अकाउंट बनाने के बाद जब भी आप Sign In करेंगे आपको एक न्यूज़ फीड दिखाई देगी ,इस न्यूज़ फीड में आपको उन लोगो के tweets दिखेंगे जिनको आपने अकाउंट बनाते समय फॉलो किया था। अगर आपने अभी तक किसी को भी फॉलो नहीं किया है तो आपको ये न्यूज़ फीड बिल्कुल ब्लेंक दिखाई देगी जहा कोई tweet नहीं होगा।
अगर आप किसी को फॉलो करना चाहते है तो ऊपर सर्च बॉक्स में उस व्यक्ति का नाम लिखे और उसके अकाउंट में फॉलो बटन पर क्लिक करे इसके बाद आपको उनके tweets अपनी न्यूज़ फीड में दिखाई देने लगेंगे।
Tweet कैसे करे ?
- Tweet करने स्क्रीन के लेफ्ट साइड में Tweet बटन पर क्लिक करे।
- अब आपको एक tweet box दिखाई देगा ,इसमें अपना मैसेज लिखे यहां आप टेक्स्ट के साथ इमेज Gif और emojis भी इस्तेमाल कर सकते है।
- इसके बाद tweet पर क्लिक करे और आपका tweet पब्लिक्ली शेयर हो जाएगा।
अब में आपके साथ कुछ इम्पोर्टेन्ट टैग्स या कमांड्स शेयर करुगा ,जिनका इस्तेमाल आप अपने tweet में एक्चुअल टेक्स्ट के साथ कर सकते है।
@name tag : अगर आप Twitter पर किसी स्पेसिफिक पर्सन को अपने ट्वीट के साथ एड्रेस करना चाहते है तो वहा @name tag का इस्तेमाल होता है। इसके लिए आपको अपने tweet के साथ लिखना होगा @ और फिर username जिसे आप एड्रेस करना चाहते है अब जैसे ही आप एंटर हिट करेंगे यह tweet उनकी फीड में पॉप अप होगा। यहां इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की इस स्पेसिफिक यूजर को फॉलो करते है या नहीं।
Retweet Tag : दूसरा सबसे महर्वपूर्ण टैग होता है RT Tag , जिसे Retweet टैग भी कहा जाता है ,अगर आपको किसी का tweet पसंद आता है और आप उसे अपने फॉलो के साथ शेयर करना चाहते है ,तो आप Retweet बटन के इस्तेमाल से ऐसा कर सकते है। यह RT Tag और उस twitter user का नाम insert कर देता है जिसका tweet आप retweet कर रहे है।
Hashtag : Hashtag एक शब्द या शब्दों की श्रंखला होती है जिनके बीच कोई स्पे नहीं होता और इसके शुरुआत में हैश सिंबल (#) लगाया जाता है , जिसका उपयोग स्पेसिफिक टॉपिक्स की पहचान के लिए किया जाता है।
उदाहरण के लिए अगर आपका tweet किसी नए स्मार्टफोन से सम्बंधित है तो आप #Smartphone लिखकर अपना मैसेज या tweet पोस्ट कर सकते हो इससे twitter service को किसी स्पेसिफी सब्जेक्ट में tweet ढूढ़ने में आसानी हो जाती है।
List : twitter के इस फीचर के जरिए के लिस्ट क्रिएट की जा सकती है।. यह लिस्ट एक अकाउंट की तरह ही होती है जिसे लोग फॉलो कर सकते हे और साथ में लिस्ट भी लोगो को फॉलो कर सकती है।.
उदाहरण के लिए कोई पोलिटिकल पार्टी अपने सभी नेताओ के अकाउंट को मिलाकर एक लिस्ट क्रिएट कर सकती है। अब पॉलिटिक्स में रूचि रखने वाले लोग इस लिस्ट को फॉलो कर सकते है ,जैसे ही लिस्ट के लोगो द्वारा नए tweets किए जाते है उन्हें twitter एक लिस्ट में condense कर देता है , जो एक व्यवस्थित रूप से followers के फीड में दिखाई देते है।
आप चाहे तो अपने ट्वीट्स की विजिबिलिटी को भी कम कर सकते है ,जिससे ये tweets केवल उन followers और ग्रुप्स को दिखेंगे जिनको आपने specify किया है। कोई नॉन follower भी आपके tweets को नहीं देख सकता।
Twitter पर मैसेज कैसे भेजे
Tweet कैसे करना है ये तो हमने जान लिया ,अब जानते है twitter से किसी को मैसेज कैसे भेजे के बारे में।
- लॉगिन करने के बाद आप Twitter होमपेज पर होंगे ,यहां आपको मैसेज आइकॉन दिखाई देगा इसे क्लिक करे। अगर आप डेस्कटॉप पर twitter इस्तेमाल कर रहे है तो मैसेज आइकॉन आपको लेफ्ट साइड में दिखाई देगा और मोबाइल पर राइट साइड में सबसे नीचे कार्नर में।
- क्लिक करने के बाद write a message का ऑप्शन दिखेगा इसे क्लिक .करे।
- इसके बाद सर्च पीपल में आपको उस यूजर का यूजरनाम डालना है जिसे आप मैसेज करना चाहते है।
- अब यूजरनाम को सेलेक्ट करे और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करे।
- अब नीचे मैसेज बॉक्स में जाए और मैसेज लिखना शुरू करे।
- मैसेज लिखने के बाद सेंड के आइकॉन पर क्लिक करे और आपका मैसेज चला जाएगा।
Twitter के फायदे क्या है ?
Twitter बड़ी ही तेजी एकेडेमिक्स के साथ-साथ स्टूडेंट्स पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज और आम जनता के बीच काफी पॉपुलर होता जा रहा है काफी यूजर ने स्ट्रगल किया यह समझने में की twitter क्या है और वे इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते है लेकिन अब यह लोगो का यह सबसे पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफार्म बन चूका है।
Tweets का यह तेज स्वभाव उन लोगो की पहली पसंद बन चूका है जो अपने स्मार्टफोन पर ज्यादा लम्बी स्टोरीज पढ़ना पसंद नहीं करते। यहां में आपको twitter के कुछ Advantages के बारे में बताने जा रहा हूँ , जो बताएंगे की twitter क्यों इस्तेमाल करना चाहिए।
1. यहां आप अपनी रिसर्च को आसानी से प्रमोट कर सकते है जैसे की आपकी ब्लॉग स्टोरीज जर्नल आर्टिकल्स और न्यूज़ आइटम्स के लिंक्स।
2. आप अपने फील्ड में दूसरे एक्सपर्ट्स के काम को फॉलो कर सकते है।
3. आप tweets और retweets के जरिये बड़ी संख्या में लोगो तक पहुंच सकते है।
4. आप दूसरे लोगो और एक्सपर्ट्स के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित कर सकते है।
5. लेटेस्ट न्यूज़ और डेवलपमेंट्स के साथ खुद को Up - To - Date रख सकते है और उन्हें तुरंत दूसरे लोगो साथ शेयर कर सकते है।
6. नए लोगो के साथ जुड़ सकते है।
7. अपने काम के बारे में फीडबैक ले सकते है और दूसरे को फीडबैक दे सकते है।
8. आप खुद एक्सप्रेस कर सकते है एक व्यक्ति के तोर पर।
Twitter का मालिक कौन है ?
Twitter के मालिक Jack Patrick Dorsey है,जो कंपनी के CEO है इनका जन्म 19 नवंबर , 1976 में हुआ था। एक अमेरिकन कंप्यूटर प्रोग्रामर और इंटरनेट इंटरप्रेन्योर है। इसके आलावा ये एक मोबाइल पेमेंट्स कंपनी "Square " के फाउंडर और CEO भी है।
भारत में सबसे ज्यादा Twitter Followers किसके है
भारत में सबसे ज्यादा Twitter Followers देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के है इनके followers की संख्या 45 मिलियन से अधिक है इनका twitter हैंडल है :
हम उम्मीद करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इससे आपको जरूर मदद मिली होगी तो अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो हमे कमेंट करके जरूर बताए।