Followers

Cockroach Janta Party क्या है ?कैसी बनी और इसके संस्थापक कौन है ?

 भारत में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है -Cockroach Janta Party (CJP)यह कोई पारंपरिक राजनीति पार्टी नहीं ,बल्कि युवाओ की बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ व्यंक (SATIRE) )के रूप में शुरू हुआ एक डिजिटल आंदोलन है। खास बात यह है की इस पार्टी ने कुछ ही दिनों में लाखो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 



Cockroach Janta Party क्या है ?

Cockroach Janta Party यानी CJP एक ऑनलाइन व्यंग्यात्मक राजनीति मूवमेंट है , जिसे Gen Z और यूवा वर्ग सोशल मिडिया पर तेजी से लोकप्रिय बना दिया। यह आंदोलन बेरोजगारी महंगाई ,शिक्षा ,,राजनीति और युवाओं की समस्याओ को मजाकिया लेकिन गंभीर तरीके से उठता है। 

इस पार्टी का नाम '' Cockroach ''यानी कॉकरोच ''इसीलिए रखा गया है क्योकि यह शब्द हाल में ही एक विवादिक टिप्पणी के बाद चर्चा में आया है सोशल मीडिया पर युवाओ ने इस शब्द को अपमान की जगह ''संघर्ष और जीवित रहने की ताकत '' के प्रतिक के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 


Cockroach Janta Party कैसे बनी ?

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार ,यह मई 2026 में शुरू हुआ। इसकी शुरुआत तब हुई जब Chief Justice Surya Kant की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई ,जिसमे बेरोजगार युवाओ की तुलना ''Cockhroach ''से किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भरी प्रतिक्रिया देखने को मिली। 

इसी विवाद के बाद युवा रणनीतिकार अभिजीत दीपके ने 16 मई 2026 को '' Cockroach Janta  Party ''नाम से सोशल मिडिया अभियान शुरु किया शुरुआत में यह केवल एक मजाक और मीम कल्चर का हिस्सा था ,लेकिन देखते ही देखते यह एक बड़े ऑनलाइन आंदोलन में बदल गया। 

कुछ ही दिनों में इस पार्टी के Instagram और X (Twitter )अकाउंट पर लाखो फ़ॉलोअर्स जुड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक CJP ने सोशल मिडिया पर कई बड़ी राजनीति पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया 

Cockroach Janta Party के संस्थापक कौन है ?

Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipke है। वे एक पोलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट और सोशल एक्सपर्ट बताए जाते है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार ,वे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मिडिया टीम से जुड़े रह चुके हैं 

अभिजीत दीपके फ़िलहाल Boston University मर Public Relation की पढाई कर रहे है। उन्होंने सोशल मिडिया और मीम कल्चर का उपयोग इसके इस आंदोलन को युवाओ के बीच वायरल बना दिया। 

युवाओ में इतनी लोकप्रिय क्यों हुई CJP ?

Cockroach Janta  Party की लोकप्रिय का सबसे बड़ा कारण इसका अलग और मज़ेदार तरीका है। यह पार्टी गंभीर मुद्दों की मिम्स ,व्यंग और सोशल मिडिया कंटेंट के जरिये उठाती है बेरोजगारी , एग्जाम ,पेपर लीक ,राजनीति में भ्रष्टाचार और युवाओ की परेशानियों को लेकर इसके पोस्ट तेजी से वायरल हुई 

यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा इस आंदोलन से जुड़ते गए और यह इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा। 

क्या Cockroach Janta Party असली राजनितिक पार्टी है ?

फ़िलहाल Cockroach Janta Party भारत की कोई आधिकारिक चुनाव पार्टी नहीं  है। इसे अधिकतर लोग एक डिजिटल आंदोलन ,सोशल मिडिया कैंपेन और राजनीतिक व्यंग्य के रूप में देखते है। हालांकि इसकी बढ़ती लोकप्रिययता ने राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है। 

निष्कर्ष 

Cockroach Janta Party आज के युवाओ की नाराजगी और सोशल मिडिया की ताकत का एक नया उदाहरण बनकर सामने आई है। अभिजीत दीपके द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन अब केवल मीम पेज नहीं बल्कि युवाओं की आवाज बनता जा रहा है। आने वाले समय में यह आंदोलन किस दिशा में जाएगा ,यह देखना दिलचस्प होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने