Followers

चीनी इतनी महंगी क्यों हो गई ?जानिए बढ़ने की 5 बड़ी वजह

देश में इन दिनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ समय में चीनी के थोक और खुदरा दाम तेजी से ऊपर गए है। अगस्त में कीमतों में करीब 20 %तक की तेजी की खबरे सामने आई है। 

 आखिर चीनी महँगी क्यों हो रही है ?

1 . चीनी का उत्पादन कम हुआ 

इस साल गन्ने की उपलब्धता और उत्पादन को लेकर चिंता बनी हुई है। कुछ इलाको में बारिश और मौसम से जुडी परेशानियों का असर गन्ने की फसल पर पड़ा है। उत्पादन कम होने से बाजार में सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। 

2 . त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है 

गणेश चतुर्थी ,दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थो में चीनी की मांग काफी बढ़ जाती है। बढ़ती मांग के मुकाबले सप्लाई सिमित होने से कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। 

3 . बाजार में स्टॉक की चिंता 

कम उपलब्धता की आशंका के कारण कुछ कारोबारियों ने चीनी का स्टॉक बढ़ाना शुरू किया ,जिससे बाजार में कीमतों में तेजी आई। सरकार ने भी माना कि कुछ मामलों में जमाखोरी और सट्टेबाजी से कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है। 

4 . आगे भी कीमते ऊंची रहने की आशंका 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में त्योहारों के कारण चीनी की मांग मजबूत रह सकती है। इससे कीमतों पर दबाव बना रहा है। 

5 . सरकार ने उठाए बड़े कदम 

कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने चीनी डीलरों के स्टॉक पर सीमा लगाई है। इसके अलावा अब सरकार ने घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। 

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा ?

चीनी महँगी होने का असर घर के बजट के साथ-साथ मिठाई ,बेकरी ,पेय पदार्थ और चीनी का इस्तेमाल करने वाला खाद्य उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। 

हालांकि सरकार की ओर से आयात और स्टॉक नियंत्रण जैसे कदम उठाए जा रहे है। इससे आने वाले समय में बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ने और कीमतों पर दबाव हम होने की उम्मीद है। 

निष्कर्ष 

चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे कम उत्पादन ,सीमित सप्लाई ,त्योहारों की बढ़ती मांग और बाजार में स्टॉक की चिंता जैसे कई कारण है। सरकार के नए कदमो के बाद अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले हफ्तों में चीनी के दाम कितने कम होते है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने