Followers

AI से फोटो एडिटिंग कैसे करें फ्री में ?

आज  के समय में AI ( Artificial Intelligence )की मदद से फोटो एडिटिंग पहले से कही ज्यादा आसान हो गया गयी है। अब आपको प्रोफेशनल फोटो एडिटर होने की जरुरत नहीं है। कुछ ही क्लिक में आप फोटो का बैकग्राउंड बदल सकते है। ऑब्जेक्ट हटा सकते है। फोटो को बेहतर बना सकते है और शानदार इमेज तैयार कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है कि कई AI तुल्स मुफ्त में उपलब्ध है। 




AI फोटो एडिटिंग क्या है ?

AI फोटो एडिटिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट फोटो को अपने आप समझकर उसमे सुधार करता है। यह चेहरे को बेहतर बनाना ,रंगो की सुधारना ,बैकग्राउंड हटाना ,धुंधुली तस्वीर को साफ करना और कई अन्य एडिटिंग कार्य कुछ सेकेंड में कर सकता है। 

फ्री AI फोटो एडिटिंग के फायदे 
  • समय की बचत होती है। 
  • एडिटिंग के लिए तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है। 
  • प्रोफेशनल क़्वालिटी के परिणाम मिलते है। 
  • मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • कई टूल्स मुफ्त में उपलब्ध है। 
फ्री AI एडिटिंग कैसे करें ?

1 . सही AI टूल चुनें 

कुछ लोकप्रिय फ्री AI फोटो एडिटिंग टूल्स :
  • Canva 
  • Adobe Express 
  • Pixlr 
  • Fotor 
  • Photo Room 
2 . फोटो अपलोड करें 

अपने चुने हुए AI टूल्स को खोलें और जिस फोटो को एडिट करना चाहते है उसे अपलोड करें। 

3 . AI फीचर्स का उपयोग करें 

अधिकांश AI टूल्स निम्नलिखित सुविधाएं देतें है ;
  • बैकग्राउंड हटाना 
  • फोटो को HD बनाना 
  • चेहरे को सुन्दर बनाना 
  • अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना 
  • कलर करेक्शन 
  • AI फ़िल्टर और इफेक्ट्स 
4 . फोटो डाउनलोड करें 

एडिटिंग पूरी होने के बाद फोटो को डाउनलोड कर लें। कई टूल्स मुफ्त में HD क़्वालिटी डाउनलोड की सुविधा भी देते हैं। 

AI से बैकग्राउंड कैसे हटाएं ?
  1. किसी AI फोटो एडिटर वेबसाइट पर जाएं। 
  2. अपनी फोटो उपलोड करें। 
  3. ''Remove background ''विकल्प चुनें। 
  4. AI कुछ ही सेकेण्ड में बैकग्राउंड हटा देगा। 
  5. नई बैकग्राउंड जोड़ सकते है या फोटो डाउनलोड कर सकते है। 
AI फोटो एडिटिंग के टिप्स 
  • हाई-क़्वालिटी फोटो का इस्तेमाल करें। 
  • एडिटिंग के बाद फोटो को ध्यान से जांचे। 
  • बहुत अधिक फ़िल्टर लगाने से बचें। 
  • सोशल मीडिया के लिए सही आकार में फोटो एक्सपोर्ट करें। 
निष्कर्ष 

AI फोटो एडिटिंग ने फोटो को आकर्षण और प्रोफेशनल बनाने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। आज कई मुफ्त AI टूल्स उपलब्ध है जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति किसी विशेष कौशल के शानदार फोटो एडिट कर सकता है। यदि आप सोशल मीडिया ,ब्लॉग ,यूट्यूब या व्यक्तिगत उपयोग के लिए फोटो एडिट करना चाहते है तो ,AI टूल्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने