Followers

loan रिजेक्ट क्यों होता है ?

 आज के समय में , गाड़ी ,बिज़नेस या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए लोन लेना आम बात हो गयी है। लेकिन कई बार बैंक या वित्तीय संस्थान लोन आवेदन को अस्वीकार ( Reject )कर देते है ऐसे में आवेदन के मन ने सवाल आता है आखिर लोन रिजेक्ट क्यों होता है आइए जानते है इसके प्रमुख कारण। 




1 . खराब क्रेडिट स्कोर (Credit Score )

क्रेडिट स्कोर लोन स्वीकृति का सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम है या अपने पहले किसी लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर नहीं किया है ,तो बैंक आपको जोखिमपूर्ण ग्राहक मान सकते है। 

2 . आय (Income )का पयार्प्त न होना 

बैंक यह सुनिश्चित करते है कि आवेदन लोन की EMI समय पर चुका सके। यदि आपकी आय कम है या आय स्थिर नहीं है ,तो लोन आवेदन खारिज हो सकता है। 

3 . पहले से अधिक कर्ज होना 

यदि आपके ऊपर पहले से कई लोन चल रहे है और आपकी आय का बड़ा EMI में जा रहा है ,तो बैंक नया लोन देने से बच सकते है। 

4 . दस्तावेजों में कमी या गलत जानकारी 

आवेदन के दौरान गलत जानकारी देना ,अधूरे दस्तावेज जमा करना या आय सबंधी गलत विवरण देना लोन रजेक्शन का कारण बन सकता है। 

5 . नौकरी या व्यवसाय की अस्थिरता 

बार बार नौकरी बदलना ,कम कार्य अनुभव होना या व्यवसाय में लगातार उतर-चढ़ाव होना भी बैंक के लिए चिंता का विषय बन सकता है। 

6 . बैंक की पात्रता शर्तो पूरी न करना 

हर बैंक की अपनी पात्रता (Eligibility)होती है ,जैसे न्यूनतम आयु ,कार्य अनुभव और निवास संबंधी नियम। इन शर्तों को पूरा न करने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। 

7 . बार-बार लोन के लिए आवेदन करना 

कम समय में कई बैंको में लोन आवेदन करने से आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर नकारात्मक प्रभाव पढ़ सकता है। इससे बैंक को लग सकता है की आपको तत्काल पैसों की आवश्यकता है और जोखिम बढ़ सकता है। 

लोन रिजेक्ट होने पर क्या करे ?

  • अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और क्रेडिट स्कोर जाचें। 
  • सभी EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भरें। 
  • दस्तावेजो की सही और पूरी जानकारी दें। 
  • अपनी आय और वित्तीय स्थिति को मजबूत करें। 
  • दोबारा आवेदन करने से पहले रिजेक्शन का कारण समझे। 
निष्कर्ष 

लोन रिजेक्ट होना निराशाजनक हो सकता है ,लेकिन सही कारण जानकर और आवश्यक सुधार करके भविष्य में लोन स्वीकृत होने की संभावना बढ़ाई जा सकती है अच्छी वित्तीय आदते ,समय पर भुगतान और मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल लोन आवेदन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने