पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि Telegram भारत में बन हो रहा है। कई यूजर्स को ऐप्प चलाने में दिक्कत आ रही है। जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है की क्या सरकार ने telegram पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
क्या Telegram भारत में बैन हो गया है?
नहीं ,Telegram पर स्थायी बैन नहीं लगाया गया है।
भारत सरकार ने Telegram पर एक अस्थायी प्रतिबंध (Temporary Restriction )लगाया है यह फैसला NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले परीक्षा से जुडी कथित पेपर लीक और धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया है। सरकार के अनुसार कुछ संगठित गिरोह Telegram का उपयोग छात्रो को फर्जी प्रश्नपत्र बेचने और गलत जानकारी फ़ैलाने के लिए कर रहे थे।
Telegram पर प्रतिबंध कब तक रहेगा ?
सरकारी आदेश के अनुसार Telegram की सेवाओं पर प्रतिबंध 22 जून 2026 तक लागू रहेगा। इसके अलावा Telegram के Message Editing फीचर पर भी अतिरिक्त सीमाएं लगाई गयी है ताकि परीक्षा के बाद फर्जी ''पेपर लीक सबूत तैयार न किये जा सकें।
सरकार ने यह कदम क्यों उठाया ?
NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले पेपर लीक विवाद के करण चर्चा में रही है। लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पढ़ रही है। सरकार और NTA का कहना है कि Telegram पर सक्रीय कुछ चैनलों और समूहों के माध्यम से परीक्षा से सम्बंधित गलत सूचनाएं और फर्जी सामग्री फैलाई जा रही थी ,जिससे परीक्षा प्रकिया प्रभावित हो सकती है।
Telegram का क्या कहना है ?
Telegram ने इस फैसले का विरोध किया था और इसे अदालत में चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि लाखों उपयोगकर्ताओं को दंडित करना समस्या का समाधान नहीं है। Telegram का दावा है कि उसने नियमो के अनुसार कई संदिग्ध चैंनलो और कंटेंट के खिलाफ कार्रवाही की थी।
कोर्ट में क्या चल रहा है ?
Telegram ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने सरकार और Telegram दोनों की दलीले सुनी है और मामले पर फैसला सुरक्षित रखा है। आने वाले दिनों में कोर्ट का निणर्य इस प्रतिबंध के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।
क्या Telegram हमेशा के लिए बंद हो जाएगा ?
फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि Telegram पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जायेगा। वर्तमान स्थिति केवल एक अस्थायी सरकारी कार्रवाही है ,जिसका उद्देश्य NEET री-एक्साम के दौरान कथित धोखाधड़ी को रोकना बताया जा रहा है। 22 जून के बाद सरकार और अदालत के फैसलों के आधार पर स्थिति बदल सकती है।
निष्कर्ष
Telegram भारत में हमेशा के लिए बंद नहीं हुआ है। वर्तमान में यह एक अस्थायी प्रतिबंध सामना कर रहा है ,जो NEET-UG 2026 री-एक्साम से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण लगाया गया है। आने वाले दिनों में अदालत और सरकार के आगे कदम से यह स्पष्ट होगा की Telegram की सेवाएं सामान्य रूप से कब बहाल होगीं।
