Followers

हर माउस की लाइट लाल ही क्यों होती है ? नीली- हरी लाइट का इस्तेमाल क्यों नहीं करती कंपनियां

अगर आपने कभी कम्प्यूटर माउस को पलटकर देखा होगा ,तो एक बात जरूर नोटिस की होगी -लगभग हर ऑप्टिकल माउस के नीचे लाल रंग की रोशनी दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कंपनियां लाल लाइट का ही इस्तेमाल क्यों करती है ?क्या नीली ,हरी या सफेद लाइट बेहतर नहीं हो सकती है। 


आइए आसान भाषा में इसका जवाब जानते है। 

माउस में लाइट का काम क्या होता है ?

ऑप्टिकल माउस के अंदर एक LED (Light Emitting Diode)और एक छोटा कैमरा होता है। 

  • LED सतह पर रोशनी डालती है। 
  • कैमरा कर सेकेंड हजारो तस्वीरें लेता है। 
  • प्रोसेसर इन तस्वीरों की तुलना करके समझता है की माउस किस दिशा में और कितनी दूरी तक चला है। 
यानी लाइट का काम सिर्फ सतह को रोशनी करता है ताकि सेंसर मूवमेंट को सही तरीके से पहचान सके। 
लाल लाइट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

1 . कम लागत (Low Cost)
लाल LED सबसे सस्ती होती है। इन्हे बड़ी मात्रा में बनाना आसान है ,जिससे माउस की कीमत कम रहती है। 

2 . कम बिजली की खपत 
लाल LED कम पावर में अच्छी रोशनी देती है इससे वायरलेस माउस की बैटरी ज्यादा समय तक चलती है। 

3 . सेंसर के लिए उपयुक्त 
ऑप्टिकल सेंसर लाल रोशनी के साथ बहुत अच्छे से काम करते है। यह अलग-अलग सतहों पर पर्याप्त कॉन्ट्रॉस्ट देती है जिससे ट्रैकिंग सटीक होती है। 

4 गर्मी कम पैदा करती है 
लाल LED कम गर्म होती है ,इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कोई समस्या नहीं आती। 

फिर नीली या हरी लाइट क्यों नहीं ?
नीली और हरी LED का इस्तेमाल संभव है ,लेकिन इनके कुछ नुकसान है। 
  • कीमत अधिक होती है। 
  • बिजली ज्यादा खर्च होती है। 
  • हर सतह पर ट्रैंकिंग बेहतर नहीं होती।  
  • कई मामलों में अतिरिक्त सेंसर और सर्किट की जरूरत पड़ सकती है। 
इसी वजह से सामान्य कम्यूटर माउस में इनका उपयोग कम किया जाता है। 

क्या सभी माउस लाल लाइट वाले होते है ?
नहीं !
आजकल कई लेजर माउस और कुछ हाई-एंड गेमिंग माउस में लाल लाइट दिखाई नहीं देती। 
इसके कारण :
  • इनमें इन्फ्रारेड (Infrared)लेजर का उपयोग हो सकता है। 
  • इन्फ्रारेड रोशनी इंसानी आँखो को दिखाई नहीं देती। 
  • ये कांच जैसी मुश्किल सतहों पर भी बेहतर ट्रेकिंग प्रदान कर सकती है। 
क्या लाल लाइट आंखो के लिए नुकसानदायक है ?
सामान्य ऑप्टिकल माउस में  लगी लाल LED बहुत कम शक्ति की होती है। सामान्य उपयोग के दौरान इससे कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि ,किसी भी तेज रोशनी को लंबे समय तक सीधे देखना उचित नहीं माना जाता। 
निष्कर्ष 
माउस में लाल लाइट का इस्तेमाल किसी फैशन के लिए नहीं ,बल्कि तकनीकी और आर्थिक कारणों से  किया जाता है। लाल LED सस्ती होती है ,कम बिजली खर्च करती है ,सेंसर के साथ बेहतर काम करती है और सटीक ट्रैकिंग प्रदान करती है। यही वजह है कि अधिकांश कंपनियां आज भी ऑप्टिकल माउस में लाल लाइट का उपयोग करती है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने