- Nothing ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b)लॉन्च कर दिया है यह फ़ोन उन यूजर्स के लिए पेश किया है ,जो प्रीमियम डिजाइन ,दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट Android अनुभव को किफायती कीमत में चाहते है लॉन्च के बाद से ही यह फ़ोन सोशल मीडिया और टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Nothing Phone (4b)की कीमत
भारत में Nothing Phone (4b) को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- 8GB RAM + 128 GB Storage - 34,999
- 8GB RAM + 256 GB Storage - 38,999
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ग्राहक अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकता है।
Nothing Phone (4b)के मुख्य फीचर्स
1 . शानदार डिस्प्ले
फोन में 6 .77 इंच का AMOLED /OLED डिस्प्ले दिया गया है ,जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है।
2 . दमदार प्रोसेसर
Nothing Phone (4b)में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है , जो रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी बेहतर प्रदर्शन करता है।
3 . कैमरा
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization )के साथ मिलता है , जिससे काम रोशनी में भी अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी शानदार क़्वालिटी प्रदान करता है।
4 . बड़ी बैटरी
फोन में 5200mAh की बैटरी दी गयी है , जो पुरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग स्पोर्ट भी मिलता है।
5 . Nothing OS
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing Os पर चलता है। कंपनी ने ३ साल के Android अपडेट अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Glyph Design बना सबसे बड़ा आकर्षण
Nothing Phone (4b)की सबसे बड़ी खाशियत इसका ट्रांसपेरेंट बैंक पैनल और Glyph LED डिजाइन है। यह न केवल फ़ोन को प्रीमियम लुक देता है ,बल्कि नोटिफिकेशन ,कॉल और चार्जिंग जैसी जानकारी भी अलग अंदाज में दिखता है।
क्या आपको Nothing Phone (4b) खरीदना चाहिए ?
अगर आपका बजट 35,000 हजार के आसपास है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते है जिसमे शानदार डिजाइन ,स्मूद परफॉर्मेंस ,अच्छा कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिले ,तो Nothing Phone (4b) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
हालाँकि ,खरीदने से पहले Samsung ,Motorola और OnePlus के सामने कीमत वाले स्मार्टफोन्स से इसकी तुलना करना भी बेहतर रहेगा।
निष्कर्ष
Nothing phone (4b)ने अपने यूनिक डिजाइन ,दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अच्छी शुरुआत की है। यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे है ,तो यह डिजाइन आपकी शॉर्टलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
Tags
Gadgets
