अगर आप भी YouTube पर वीडियो बनाते है ,तो Copyright Claim सबसे आम समस्याओ में से एक है। कई नए क्रिएटर्स बिना जानकारी के किसी जाने ,वीडियो क्लिप या इमेज का इस्तेमाल कर लेते है , जिसके कारण उनकी वीडियो पर Copyright Claim आ जाता है।
इस लेख में जानेंगे कि Copyright Claim क्या होता है ,क्यों आता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
Copyright Claim क्या होता है ?
Copyright Claim तब आता है जब आपकी वीडियो में किसी दूसरे व्यक्ति या कंपनी के copyright वाले कंटेंट (जैसे गाना ,वीडियो क्लिप ,फोटो या ऑडियो)का इस्तेमाल पाया जाता है। आमतौर पर यह YouTube की कंटेंट ID प्रणाली के जरिए अपने-आप पहचान लिया जाता है।
ध्यान दे की Copyright Claim ,Copyright Strike से अलग होता है। Claim का मतलब हमेशा यह नहीं होता है। की आपकी चैनल खतरे में है ,लेकिन इससे आपकी वीडियो की कमाई प्रभावित हो सकती है।
YouTube Copyright Claim से कैसे बचें ?
1 . केवल अपना Original Content बनाएं
सबसे सुरक्षित तरीका यही है की वीडियो ,ऑडियो और ग्राफिक्स खुद तैयार करें।
2 . Copyright-Free Music का उपयोग करें
YouTube Audio Library या ऐसे स्रोतों का इस्तेमाल करे जो स्पष्ट रूप से रॉयल्टी-फ्री या लाइसेंस प्राप्त संगीत उपलब्ध कराते हों
3 . Licensed Content ही इस्तेमाल करें
अगर आपने किसी गाने , वीडियो या फोटो का लाइसेंस खरीदा है ,तो उसकी शर्तो का पालन करे और लाइंसेंस का रिकॉड संभालकर रखें।
4 . Free Images और Videos सही स्रोत से ले
ऐसी वेबसाइटों से सामग्री ले जो व्यसायिक उपयोग की अनुमति देती हो और जहाँ आवश्यक हो वहा क्रेडिट देने के नियमों का पालन करें।
5 . Content Upload करने से पहले जांच करें
वीडियो अपलोड होने के बाद YouTube प्रोसेसिंग के दौरान यदि कोई Claim देखता है ,तो उसे प्रकाशित करने से पहले जांच लें
6 . Reused Content से बचें
दुसरो की वीडियो के केवल छोटे-मोटे बदलाव (जैसे ज़ूम ,बॉर्डर या स्पीड बदलना )करने से कॉपीराइट समस्या से बचाव की गारंटी नहीं मिलती है।
7 . Copyright Rules को समझें
YouTube की Copyright नीतियों और अपने देश के लागू कानूनों की बुनियादी जानकारी रखे। Fair Use हर स्थिति में लागू नहीं होता है और इसका फैसला सन्दर्भ के आधार पर होता है।
अगर Copyright Claim आ जाए तो क्या करें ?
- Claim की जानकारी पढ़ें और देखें की किस हिस्से पर दावा किया गया है।
- यदि संभव हो , तो दावा किए ऑडियो या वीडियो हिस्से को बदलें , हटाएँ या म्यूट करें।
- अगर आपके पास वैद लाइसेंस है या दावा गलत है ,तभी YouTube की प्रक्रिया के अनुसार विवाद (Dispute )दर्ज करें।
- बिना पर्याप्त आधार के विवाद दर्ज करने से बचें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या Copyright Claim आने पर चैनल डिलीट हो जाता है ?
नहीं। सामान्य Copyright Claim से चैनल अपने आप डिलीट नहीं होता है ,लेकिन वीडियो की कमाई पर असर पड़ सकता है।
क्या 5 या 10 सेकेंड का गाना इस्तेमाल करना सुरक्षित है ?
नहीं। ऐसा कोई तय नियम नहीं है कि कुछ सेकेंड का इस्तेमाल हमेशा सुरक्षित हो। छोटी क्लिप पर भी दावा किया जा सकता है।
क्या Credit देने से Copyright Claim नहीं आएगा ?
नहीं। केवल क्रेडिट देने से copyright की अनुमति नहीं मिल जाती।
निष्कर्ष
अगर आप चाहते है कि आपका YouTube चैनल लंबे समय तक सुरक्षित रखें , तो हमेशा Original Content बनाएं ,लाइसेंस प्राप्त या अनुमति वाले संसाधनों का उपयोग करें और YouTube की कॉपीराइट नीतियों का पालन करें। थोड़ी सावधानी आपको भविष्य की बड़ी समस्याओ से बचा सकती है।
Tags
TipsTrick
