Followers

Google Drive से Google Photos Backup हुआ बंद !यूजर्स तुरंत करें ये काम !

अगर आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप की फोटो और वीडियो को Google Drive For Desktop के जरिए Google Photos में बैकअप करते थे ,तो आपके लिए जरुरी खबर है। 

अगस्त 2026 से Google Drive For Desktop में Google Photos का बैकअप स्पोर्ट बंद कर दिया है। Google ने यूजर्स को फोटो और वीडियो का बैकअप जारी रखने के लिए Google Photos के नए बैकअप विकल्प का इस्तेमाल करने को कहा है। 

क्या बदला है ?

पहले यूजर्स अपने कम्प्यूटर के किसी फोल्डर को Google Drive फॉर Desktop से Google Photos में ऑटोमैटिक बैकअप कर सकते थे। अब यह सुविधा Drive for Desktop में उपलब्ध नहीं रहेगी। 

हालांकि जो फोटो और वीडियो पहले ही Google Photos में बैकअप हो चुके है ,वे डिलीट नहीं होंगे और आपकी Google Photos लाइब्रेरी में सुरक्षित रहेंगे। 

अब फोटो का बैकअप कैसे लें ?

Google के अनुसार ,कंप्यूटर से फोटो और वीडियो का बैकअप जारी रखने के लिए Google Photo में ''Back up Folders ''विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए आप अपने कंप्यूटर के फोल्डर को Google फोटो के साथ बैकअप के लिए चुन सकते है। 

ध्यान रखें 

  • Google Drive For desktop से Google Photos बैकअप नहीं मिलेगा। 
  • पहले से बैकअप की गई फोटो और वीडियो सुरक्षित रहेगी। 
  • Google Photos में बैकअप के लिए अपने फोल्डर को दोबारा सेट करना पड़ सकता है। 
  • Google Account की स्टोरेज Google Photo , Drive और Gmail के बीच साक्षा होती है ,इसलिए स्टोरेज भरने पर बैकअप प्रभावित हो सकता है। 
यूजर्स के लिए जरुरी सलाह 

अगर आपके कंप्यूटर में बहुत सारी जरुरी फोटो और वीडियो है तो अपनी बैकअप सेटिंग अभी चेक कर लें। खासकर वे यूजर्स जो कई सालों से Google Drive for Decktop पर निर्भर थे ,उन्हें Google Photos में नया बैकअप तरीका सेट कर लेना चाहिए। 

निष्कर्ष :

Google Drive for Desktop का Google Photo बैकअप फीचर अगस्त 2026 से band हो गया है ,लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी पुरानी फोटो डिलीट हो जाएंगी। पहले से Google Photos में सुरक्षित फोटो और वीडियो वहीं रहेंगी। आगे के बैकअप के लिए Google Photos का नया Back up Folder विकल्प इस्तेमाल करें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने