YouTube Creators के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। YouTube ने अपने YouTube Partner Program (YPP)में 2027 से नए Creators के लिए Monetization की eligibility Requirements बढ़ाने का ऐलान किया है। यह बदलाव 1 फ़रवरी 2027 से लागू होगा।
अब कितने Watch Hours चाहिए ?
फिलहाल नए Creators को विज्ञापन से कमाई शुरू करने के लिए 1,000 Subscribers और पिछले 365 दिनों में 4,000 qualified public watch hours पुरे करने होते है।
लेकिन 1 फरवरी 2027 से नए applicants के लिए requirement बढ़कर 8,000 qualified watch hours हो जाएगी। यानी watch time की जरुरत दोगुना हो जाएगी।
Shorts Creators के लिए भी बड़ा बदलाव
Shorts के जरिए YPP में ad-revenue eligibility पाने वाले नए creators के लिए threshold भी बढ़ेगा।
- अभी 10 million qualified shorts views / 90 days
- 1 फ़रवरी 2027 से 20 million qualified shorts views / 90
- साथ में 1,000 subscribers की जरुरत बनी रहेगी।
Creators को अभी क्या करना चाहिए ?
अगर आप 2027 में YouTube से कमाई शुरू करना चाहते है ,तो अभी से अपने channel पर focus करना जरुरी है। Long Videos में audience retention बढ़ाने ,लगातार useful content डालने और watch time बढ़ाने पर ध्यान दें। वही shorts creators को qualified views के साथ-साथ subscribers और audience engagement बढ़ाने पर काम करना चाहिए।
YouTube का यह बदलाव नए creators के लिए Monetization तक पहुंचना पहले से मुश्किल बना सकता है। 1 फरवरी 2027 से 4,000 की जगह 8,000 watch hours और 10 million की जगह 20 million qualified shorts views की जरुरत होगी। इसलिए creator अभी चैनल बना रहे है ,उनके लिए 2026 दौरान मजबूत audience तैयार करना काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
