दोस्तों इस आर्टिकल में मै आपको बताने वाला हूँ की YouTube क्या है। YouTube अमेरिका का एक वीडियो देखने वाला प्लेटफार्म है , जिसमे पंजीकृत सदस्य वीडियो क्लिप देखने के साथ ही अपना वीडियो अपलोड भी कर सकते है।तो चलिए स्टार्ट करते है।
Youtube पर वीडियो तो आपने बहुत देखी होगी लेकिन क्या आप जानते है की YouTube क्या है , इसका उपयोग कैसे करे और इससे कमाई कैसे होती है ? अगर नहीं तो कोई बात नहीं , क्योकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस सबके बारे में विस्तार से यूट्यूब की पूरी जानकारी देंगे। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन उपयोग करता हो और उसने YouTube पर Videos न देखी हो लेकिन फिर भी बहुत से लोगो को YouTube की Information नहीं होती है।
इसलिए आज हम ये आर्टिकल लिख रहे है ताकि जिनको इसके बारे में पता नहीं हो वो लोग इसके बारे में अच्छे से समझ सके और उन्हें भी पता चल सके की आखिर ये Youtube है क्या चीज।
तो चलिए जानते है।
YouTube क्या है
यूट्यूब अमेरिका की एक वीडियो देखने वाली वेबसाइट है , जिसमे आप दुसरो की वीडियो देखने के साथ-साथ अपनी वीडियो भी अपलोड कर सकते है।
यूट्यूब अपने पंजीकृत सदस्यों को वीडियो अपलोड करने, देखने, शेयर करने,पसंदीदा वीडियो के रूप में जोड़ने, रिपोर्ट करने,और दूसरे सदस्यों के चैनल की सदस्यता लेने की सुविधा देता है।
लेकिन लोग सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल वीडियो देखने के लिए करते है। इसमें Entertainment ,Comedy ,Movies ,Clip ,Trailer इत्यादि कई प्रकार की वीडियोस की भरमार है।
Youtube का लक्ष्य सभी की आवाज को दुनिया तक पहुंचना और उन्हें दुनिया से रूवरू कराना है। हमारे ब्रमांड,समुदाय,कर्रिएर , आदि के बारे में जाने
YouTube को किसने बनाया ?
ये यूट्यूब के तीन पूर्व कर्मचारी,चार्ड हर्ले,स्टीव चैन और जावेद करीम ने मिल कर फरबरी 2005 में बनाया था ,जिसे नवंबर 2006 में गूगल ने $1.65 बिलियन अमेरिकन डॉलर में खरीद लिया था।
अब इसका मालिक Google है और ये गूगल की ही सर्विसेज में गिनी जाती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा video -sharing platform है। इसपर लाखो करोड़ो videos uploaded है।
YouTube का इतिहास
यूट्यूब के तीन पूर्व कर्मचारी चार्ड हर्ले, स्टीव चैन , और जावेद करीम ने 2005 में यूट्यूब वेबसाइट बनायीं थी। जिसे नवंबर 2006 में गूगल ने $1.65 बिलियन अमेरिकन डॉलर में खरीद लिया था।
अक्टूबर 2008 में गूगल ने घोषणा की कि उसने एक कंपनी का अधिकरण करने के लिए $1.45 अरब में एक समझौता किया है और उसने 13 नवंबर 2008 को यह समझौता पूरा कर लिया गया,गूगल ने 14 नवंबर 2007 को Youtube के साथ समझौता पूर्ण कर दिया।
यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो सह-संस्थापक जावेद करीम ने अपलोड किया था, जिसका टाइटल मी ऐट द ज़ू था। इस वीडियो में सैन डिएगो चिड़ियाघर को दिखाया गया था।
इस वीडियो को 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था और इसे अभी भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
YouTube की शुरुआत कैसे हुई ?
एक कहानी के अनुसार , हर्ले और चैन , 2005 के शुरुआती महीनो के दौरान सैन फ्रांसिस्को में चैन के अपार्टमेंट में एक डिनर पार्टी में खींचे वीडियो को बाटने में कठिनाई आई थी।
माना जाता है कि इससे ही यूट्यूब के विचार का जन्म हुआ। लेकिन करीम पार्टी में शामिल नहीं थे और उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया है की पार्टी हुई थी,मगर वो वहा नहीं थे।
करीम ने 2004 में हिन्द महासागर में आई सुनामी के वीडियो क्लिप ऑनलाइन नहीं मिलने को यूट्यूब के लिए प्रेरणा माना है। इससे उसे ख्याल आया की एक ऐसा प्लेटफार्म बनाना चाहिए जिसमे दुनियाभर की वीडियो हो और जरुरत पड़ने पर उन्हें देखा जा सके।
YouTube का सामाजिक प्रभाव
2005 में youtube शुरुआत से पहले, आम कंप्यूटर उपयोगकर्ताओ के लिए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट के लिए बहुत ही कम या फिर न के बराबर तरीके उपलब्ध थे।
Youtube ने इस प्रोसेस को आसान बनाया है। अब आप इनके आसान इंटरफेस को उपयोग करके कोई भी वीडियो को अपने कंप्यूटर या मोबाइल से पोस्ट कर सकते है।
जिसे कुछ ही मिनटों में लाखो लोग देख सकते है। यूट्यूब ने विविध विषयो के साथ वीडियो साझेदारी को इंटरनेट कल्चर का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग बना दिया है।
आज ये इतना पॉपुलर हो गया है की लोग यूट्यूब पर वीडियो देखे बिना रह नहीं सकते है। अब ये लोगो को मनोरंजन , समाचार,फिल्मे इत्यादि देखने का पसंदीदा प्लेटफार्म बन गया है।
YouTube का उपयोग कैसे करे?
YouTube का इस्तेमाल करना बहुत आसान है कोई भी उपयोगकर्ता अपने मोबाइल फ़ोन,कंप्यूटर ,लैपटॉप में इसकी वेबसाइट या इसके ऍप के जरिये इसका इस्तेमाल कर सकता है।
आप यूट्यूब को 2 तरीके से इस्तेमाल कर सकते हो।
* वीडियो देखने ( Watch ) के लिए
* वीडियो साझा ( Share ) करने के लिए
चलिए अब इसके बारे में भी थोड़ा विस्तार से जान लेते है की यूट्यूब पर वीडियो देखने और अपलोड करने से क्या होता है।
YouTube पर वीडियो कैसे देखे और क्यों ?
YouTube पर वीडियो देखने की कई वजह हो सकती है। हर एक व्यक्ति अलग अलग कारणों से यूट्यूब पर वीडियो देखना चाहते है। जैसे कि,
* जानकारी पाने के लिए
* मनोरंजन के लिए
* न्यूज़ देखने के लिए
* फिल्मे या फिल्मो के ट्रेलर देखने के लिए
* नए गाने ,सांग्स देखने के लिए
* और भी कई अन्य वजहो से।
मुख्यता लोग entertainment के लिए यूट्यूब का ज्यादा इस्तेमाल करते है। इसके अलाबा Information हासिल करने के लिए इसका उपयोग होता है।
जैसे कि अगर आप student है तो आप अपने पढ़ाई से सम्बंधित , एग्जाम से सम्बंधित जानकारी वाले वीडियो देख सकते है या फिर आपको कोई मदद चाहिए तो आप उसका वीडियो देख सकते है।
YouTube पर वीडियो अपलोड कैसे करे और क्यों ?
यूट्यूब पर वीडियो शेयर करना बहुत आसान होता है। इसके लिए बस आपको यूट्यूब पर अपनी गूगल जीमेल आईडी से लॉग इन करके यूट्यूब चैनल बनाना होता है।
उसके बाद आप यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर सकते है। अब सवाल ये है की YouTube पर वीडियो अपलोड क्यों करना चाहिए।
साथ ही आप सोच रहे होंगे की लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड क्यों करते है? तो में आपको बता दू की इससे उन लोगो की कमाई होती है। आप भी यूट्यूब पर वीडियोस अपलोड करके पैसा कमा सकते हो।
YouTube से कमाई कैसे होती है ?
YouTube से कमाई करने के लिए आपको इस पर चैनल बनाना होगा। चैनल बनाने के बाद आप अपने चैनल पर वीडियो बना कर अपलोड कर सकते है। याद रहे खुद से वीडियो बना कर अपलोड करनी होती है।
उसके बाद जब आपकी वीडियो पर व्यूज आने शुरू हो जायेंगे तो आप अपने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करके पैसा कामना शुरू कर सकते है।
तो दोस्तों अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमैंट्स करके जरूर बताये