Followers

आधार कार्ड में पता (Address)बदलने का सबसे आसान तरीका 2026-घर बैठे करें ऑनलाइन अपडेट

 अगर आपने नया घर लिया है ,किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हुए है या आपके आधार कार्ड में पता गलत दर्ज है तो उसे जल्द अपडेट करना जरुरी है। आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर सरकारी और बैंकिंग सेवा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है। इस लेख में हम जानेंगे की 2026 में आधार कार्ड का पता (Address)ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे अपडेट करें ,कौंन-कौन से दस्तावेज लगते है और इसकी फीस कितनी है। 


अगर कार्ड में पता अपडेट क्यों जरुरी है ?
  • बैंक खाते और KYC के लिए 
  • गैस सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 
  • पासपोर्ट ,पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों में सही जानकारी के लिए 
  • भविष्य में किसी भी वेरिफिकेशन की परेशानी से बचने के लिए 
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदले ?
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो आप ऑनलाइन पता अपडेट कर सकते है। 
  1. UIDAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. Aadhaar Update विकल्प चुने और अपने आधार नंबर से लॉगिन करें। 
  3. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। 
  4. Address Update विकल्प चुने। 
  5. नया पता सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपडेट करें। 
  6. फीस का भुगतान करें आवेदन सबमिट करें। 
  7. आपको एक Update Request Number (URN)मिलेगा ,जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते है। 
ऑफलाइन पता कैसे बदले ?
यदि आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है ,तो नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत आधार केंद्र पर जाएं। 

साथ में ये दस्तावेज लें जाएँ :
  • आधार कार्ड 
  • न्या Address Proof 
  • मोबाइल नबंर 
ऑपरेटर आपकी जानकारी अपडेट करेगा और आपको रसीद दे देगा। 

Address Proof के लिए मान्य दस्तावेज़ 
  • बिजली का बिल 
  • पानी का बिल 
  • बैंक पासबुक 
  • गैस कनेक्शन बिल 
  • पासपोर्ट 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • राशन कार्ड (जहां स्वीकार्य हों)
आधार अपडेट की फीस 
आधार में पता अपडेट कराने के लिए UIDAL द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेवसाइट पर वर्तमान शुल्क आवश्य जांच लें। 

अपडेटका स्टेटस कैसे चेक करें ? 
URN की मदद से UIDAL पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस आसानी से देखा जा सकता है।

जरुरी बातें 
  1. पता अंग्रेजी और स्थानीय भाषा दोनों में सही भरें। 
  2. केवल वैध और स्पष्ट दस्तावेज अपलोड करें। 
  3. आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जाँच लें। 
  4. अपडेट पूरा होने के बाद नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते है। 
निष्कर्ष 
अगर आपके आधार कार्ड में पता गलत है या बदल गया है ,तो उसे जल्द अपडेट करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सही पता होने से बैंक ,सरकारी योजनाओ और अन्य सेवाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होती है। ऊपर बताये ह = गए आसान स्टेप्स की मदद से आप अपने Address Update आसानी से कर सकते है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने