अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है और आप पहली बार वोटर आईडी बनवाना चाहते है तो अब यह काम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से आप नया वोटर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
इस लेख में जानेंगे कि Voter ID का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें ,किन दस्तावेजों की जरुरत होती है और आवेदन करने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें
Voter ID के लिए कौन आवेदन कर सकते है ?
- आवेदन की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- यह भारत का नागरिक हो।
- जिस क्षेत्र के आवेदन कर रहा है ,वह का सामान्य निवासी हो।
- पहले से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में उसका नाम दर्ज न हो।
- आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- आयु प्रमाण (जैसे जन्म प्रमाण पत्र ,10वीं की मार्कशीट आदि)
- पते का प्रमाण (बिजली बिल ,बैंक पासबुक ,राशन कार्ड आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Voter ID Online Form कैसे भरें ?
1 . आधिकारिक पोर्टल खोलें
भारत निर्वाचन आयोग के Voter Service Portal पर जाएं।
2 . नया अकाउंट बनाएं या लॉग इन करें
मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉग इन करें।
3 . New Voter Registration चुनें
यदि आप पहली बार वोटर आईडी बनवा रहे है ,तो नए मतदाता पंजीकरण का विकल्प चुनें।
4 . व्यक्तिगत जानकारी भरें
- पूरा नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- पता
- परिवार की जानकारी (जहां आवश्यक हो)
5 . दस्तावेज अपलोड करें
मांगे गए दस्तावेज़ स्पष्ट और सही प्रारूप में अपलोड करें।
6 . जानकारी की जाचं करें
फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार अच्छी तरह जांच लें।
7 . आवेदन सबमिट करें
Submit पर क्लिक करें। आवेदन सफल होने पर आपको एक Reference Number मिलेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें ?
Reference Number की मदद से आप उसी पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति (Application Status)देख सकते है।
महत्वपूर्ण बातें
- केवल आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें।
- गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
- सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही होने चाहिए।
- आवेदन जमा करने के बाद सत्यपान की प्रक्रिया पूरी होने पर आपका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।
निष्कर्ष
Voter ID के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अब पहले से काफी आसान हो गया है। सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आप कुछ ही मिनटों में अपना आवेदन पूरा कर सकते है। आवेदन करने के बाद समय-समय पर उसका स्टेटस जरूर जांचने रहें ताकि किसी कमी को समय रहते पूरा किया जा सकता सके।
