Followers

Paytm में आया बड़ा बदलाव !यूजर्स जरूर जान ले क्या बदला !

अगर आप Paytm का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज ,बिल पेमेंट ,ऑनलाइन शॉपिंग या UPI पेमेंट के लिए करते है तोयह खबर आपके लिए जरुरी है। Paytm को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें वायरल हो रही है ,लेकिन सबसे पहले यह समझना जरुरी है कि Paytm ऐप और Paytm UPI सेवा को बंद नहीं किया गया है। 


Paytm में क्या बदलाव हुआ ?

Paytm Payments bank से जुड़े बैंकिंग कामकाज में बदलाव के बाद Paytm ने अपने UPI और पेमेंट कारोबार को पार्टनर बैंको के जरिए जारी रखा है। इसका मतलब है कि यूजर्स पहले की तरह Paytm ऐप से UPI पेमेंट कर सकते है। 

क्या Paytm UPI बंद हो जाएगा ?

नहीं। Paytm UPI के जरिए पैसे भेजना और प्राप्त करना जारी रखा जा सकता है। हालांकि ,UPI सेवा के पीछे बैकिंग पार्टनर और सिस्टम में बदलाव होने के कारण कुछ यूजर्स को अपनी UPI सेटिंग या बैंक अकाउंट से जुडी जानकारी दोबारा जांचने की जरुरत पड़ सकती है। 

दुकानदारों के लिए भी जरुरी खबर 

 Paytm QR और Soundbox जैसे पेमेंट विकल्पों का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के लिए भी सेवाएं जारी है। दुकानदारों को अपने लिंक किये गए बैंक अकाउंट और पेमेंट सेटलमेंट की जानकारी समय-समय पर जांचते रहना चाहिए। 

क्या आम यूजर से UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा ?

UPI चार्ज को लेकर समय-समय पर खबरे सामने आती रहती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर आम यूजर को UPI से पैसे भेजने पर अनिवार्य रूप से चार्ज देना होगा। किसी भी नए शुल्क की जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट देखना सबसे सही तरीका है। 

Paytm यूजर्स को क्या करना चाहिए ?

अगर आप Paytm इस्तेमाल करते है ,तो अपनी UPI ID ,लिंक बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर की जानकारी चेक रखें। किसी अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक करके बैंकिंग जानकारी साझा न करें। 

निष्कर्ष 

Paytm को लेकर घबराने की जरुरत नहीं है। Paytm ऐप और UPI सेवाओं का इस्तेमाल जारी है ,जबकि Paytm Payments Bank से जुड़े बैंकिंग ढ़ांचे में बदलाव हुए है इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर जाचें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने