रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। उत्तर-प्रदेश सरकार ने भाई-बहन के इस खास त्यौहार पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन पर महिलाओं को अपने मायके या परिवार तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देना है।
कब से मिलेगी फ्री बस यात्रा ?
रक्षाबंधन के दौरान तय अवधि में महिलाएं राज्य की सरकारी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।यह सुविधा खास तौर पर त्योहार के दौरान घर जाने वाली महिलाओं के लिए काफी मददगार होगी।
क्या सभी महिलाओं को मिलेगा लाभ ?
सरकारी घोषणा के अनुसार पात्र महिलाओं को इस सुविधा का लाभ दिया जायेगा। यात्रा करने से पहले संबंधित बस सेवा के नियम और निर्धारित समय की जानकारी जरूर जाँच लें।
एक साथी को भी मिल सकती है सुविधा
रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ एक साथी के लिए भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की घोषणा की गयी है। इससे महिलाओं को अकेले यात्रा करने की परेशानी कम होगी।
क्यों लिया गया यह फैसला ?
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके जाती है। इस दौरान बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। फ्री बस यात्रा से महिलाओं को आर्थिक राहत देने और सुरक्षित तरीके से घर पहुंचने में मदद मिलेगी।
यात्रा से पहले रखें ध्यान
यात्रा करने से पहले बस सेवा ,समय और फ्री यात्रा से जुड़े नियमों की जानकारी जरूर लें। अलग-अलग परिवहन सेवाओं में नियम अलग हो सकते है।
नोट : फ्री यात्रा की तारीख ,बस सेवा और पात्रता से जुड़े अंतिम नियम आधिकारिक सरकारी घोषणा अनुसार ही मान्य होंगे।
