Followers

चीनी कब तक सस्ती होगी ?अक्टूबर के बाद मिल सकती है राहत ,जानिए पूरा मामला

 चीनी के बढ़े दाम से आम आदमी परेशान 

देश में चीनी की कीमतो में पिछले कुछ समय से तेजी देखने को मिल रहा है। 20 जुलाई 2026 को चीनी की औसत कीमत करीब 48.18 प्रति किलो थी ,जो 20 अगस्त तक बढ़कर 55.70 प्रति किलो पहुंच गई। बढ़ती कीमतों का असर घर के बजट के साथ-साथ मिठाई ,बिस्किट ,केक और दूसरे खाद्य उत्पादों पर भी पड़ सकता है। 


चीनी महंगी होने की बड़ी वजह क्या है ?

सरकार के अनुसार चीनी के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण है। इस साल चीनी का उत्पादन शुरुआत अनुमान से कम रहने की संभावना है। उत्पादन का अनुमान करीब 306 लाख टन किया गया है ,जबकि शुरूआती अनुमान 343 लाख टन था। 

गन्ने की फसल को बीमारी और मौसम की मार से नुकसान हुआ है। इसके आलावा त्योहारो से पहले चीनी की मांग बढ़ रही है। और अंतराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी की सप्लाई पर दबाव है। 

तो चीनी कब सस्ती होगी ?

सबसे बड़ा सवाल यही है की आम लोगों को सस्ती चीनी कब मिलेगी। सरकार के अनुसार देश में घरेलू मांग पूरी करने के लिए अभी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नया पेराई सीजन अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। नई फसल से चीनी की उपलब्धता बढ़ने पर कीमतों में राहत मिलने की संभावना है। 

इसके आलावा सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। आयातित चीनी बाजार में आने से सप्लाई बढ़ सकती है और इससे कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है। 

त्योहारों तक क्यों रह सकती है महंगाई ?

अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी ,दशहरा और दिवाली जैसे त्यौहार आते है। इस दौरान मिठाई और दूसरे खाद्य उत्पादनों में चीनी की मांग बढ़ जाती है। इसलिए आने वाले कुछ हफ्तों में कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। 

आम लोगों के लिए क्या उम्मीद है ?

अगर सरकार के कदमो से बाजार से सप्लाई बढ़ती है और अक्टूबर से नई चीनी की उपलब्धता शुरू होती है ,तो कीमतों में धीरे-धीरे राहत सकती। हालांकि ,चीनी कितने रूपये प्रति किलो तक सस्ती होगी ,इसका अभी निश्चित अनुमान लगाना मुश्किल है। 

निष्कर्ष 

फिलहाल चीनी के दाम तुरंत बहुत नीचे आने की उम्मीद काम है। लेकिन अक्टूबर से न्य पेराई सीजन शुरू होने और आयातित चीनी की सप्लाई बढ़ने के बाद कीमतों में राहत की संभावना बन सकती है। इसलिए आने वाले 1 -2 महीनों पर बाजार की स्थिति नजर रखना जरुरी होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने