अगर आप भी अपने YouTube चैनल पर Blue Tick (Verified Badge)लगवाना चाहते है ,तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि YouTube का Blue Tick किसी ऐप या ट्रिक से नहीं मिलता। इसके लिए YouTube की कुछ शर्तें पूरी करनी होती है।
YouTube Blue Tick क्या होता है ?
Blue Tick एक Verification Badge है , जो यह बताता है की यह चैनल असली (Official)है और उसी Creator ,Brand या Organization का है।
YouTube Blue Tick पाने के लिए जरुरी शर्तें
1 . कम से कम 1 लाख (100,000)Subscribers
आपके चैनल पर कम से कम 100K Subscribers होने चाहिए।
2 . चैनल Original होने चाहिए
आपका कंटेंट खुद का होना चाहिए। कॉपी या री-अपलोड किये गए वीडियो पर वेरिफिकेशन मिलने की संभावना काम होती है।
3 . चैनल Complete होना चाहिए
- Channel Name
- Profile Photo
- Banner
- About Section
- नियमित वीडियो
ये सभी जानकारी पूरी होनी चाहिए।
4 . YouTube की सभी नीतियों का पालन करें
यदि आपका चैनल Community Guidelines या Copyright Rules का बार-बार उल्लंघन करता है ,,तो वेरिफिकेशन नहीं मिल सकता है।
Blue Tick के लिए आवेदन कैसे करें ?
यदि आपका चैनल 100K Subscribers पुरे कर चुके है ,तो YouTube Verification के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद YouTube आपकी पहचान और चैनल की जाँच करता है। सभी शर्तें पूरी होने पर आपके चैनल पर Verified Badge दिखाई देने लगता है।
Blue Tick मिलने के फायदे
- चैनल की विश्वसनीयता बढ़ती है।
- Fake चैनलो से अलग पहचान मिलती है।
- ब्रांड और दर्शकों का भरोसा बढ़ता है।
- प्रोफेशन पहचान मिलती है।
निष्कर्ष
YouTube Blue Tick किसी शॉर्टकट ,ऐप या पैसे देखर नहीं मिलता। इसके लिए आपको ओरिजिनल कंटेंट बनाना ,लगातार काम करना और YouTube की सभी शर्तो का पालन करना होगा। जब आपका चैनल योग्य हो जाएगा ,तब आप वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते है।
Tags
TipsTrick
