अगर आप रोजाना Google Pay ,PhonePe ,Paytm या किसी दूसरे UPI ऐप भुगतान करते है तो आपके लिए एक जरुरी अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से कुछ बड़े Merchant UPI Paytm पर नया Merchant Discount Rate यानी MDR लागु होने जा रहा है।
2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर क्या नया होगा ?
नए नियम के तहत किसी व्यापारी को किए जाने वाले 2,000 से ज्यादा के पात्र UPI भुगतान पर 0.4 % MDR लागू होगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ग्राहक को हर बार अलग से 0.4 चार्ज देना पड़ेगा। यह मुख्य रूप से Merchant-side charge हैं।
क्या आम ग्राहक से UPI चार्ज लिआया जायेगा ?
नहीं। आम ग्राहक के लिए UPI को पूरी तरह बंद या हर भुगतान पर चार्ज लगाने का नियम नहीं आया है। Person-to-Person यानि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए गए UPI ट्रांसफर पर MDR नहीं लगेगा।
इसी तरह 2,000 तक के कई Merchant Payments भी इस MDR के दायरे से बाहर रहेंगे।
किन भुगतान पर लागू होगा MDR ?
यह नियम मुख्य रूप से Person-to Merchant यानी दुकानदार ,बिजनेस या अन्य Merchant को किए जनर वाले पात्र बड़े भुगतान पर लागू होगा।
कुछ जरुरी सेवाओं के लिए अलग शुल्क
रेलवे ,टेलिकॉम ,इंश्योरेंस और फ्यूल जैसे कुछ श्रेणियों में 2,000 से ऊपर के UPI भुगतान के लिए 5 का फ्लैट MDR निर्धारित किया गया है।
क्या PhonePe ,Google Pay और Paytm बंद हो जाएँगे ?
नहीं। ऐसा कोई नियम नहीं है कि इन UPI ऐप्स पर 2,000 से ज्यादा का भुगतान बंद हो जायेगा। UPI सामान्य रूप से काम करता रहेगा। बदलाव मुख्य रूप से कुछ बड़े Merchant Transaction की शुल्क व्यवस्था में है।
ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए ?
UPI इस्तेमाल करने वाले लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। भुगतान करने से पहले अपने UPI ऐप पर दिखाई देने वाली राशि और किसी भी संभावित अतिरिक्त शुल्क की जानकारी जरूर देखें।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर 2,000 से ऊपर के UPI भुगतान पर ग्राहक से 0.4 % अलग से काटे जाने वाले नियम नहीं है। नया MDR चुनिंदा Merchant transaction पर लागू होगा।
निष्कर्ष
15 अक्टूबर 2026 से UPI की शुल्क व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 2,000से ऊपर के कुछ Merchant UPI transactions पर 0.4%MDR लागू होगा ,जबकि सामान्य P2P ट्रांसफर और कुछ छोटे भुगतान पहले की तरह बिना इस MDR के जारी रहेंगे।
इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही ''अब हर UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा ''जैसी खबरों पर तुरंत भरोसा न करें। नियम मुख्य रूप से कुछ विशेष Merchant Transaction से संबंधित है।
.png)